फर्जी ग्राहक असली लोन असली खरीददार 28 स्कूटी

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दक्षिण पूर्वी दिल्ली की ओखला पुलिस ने तीन जालसाजों के गिरोह का पर्दाफाश किया है। जालसाजों का यह गिरोह फर्जी ग्राहकों की फाइल पर लोन पास कराते थे। एक मशहूर फाइनेंस कंपनी से फर्जी ग्राहकों के नाम पर लिए गए लोन से 28 स्कूटी खरीदे और फिर बेचे भी जा चुके थे। पुलिस ने इनमें से 6 स्कूटी बरामद कर लिया है।

दक्षिण पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त चिन्मॉय विश्वाल के मुताबिक नोएडा स्थित हिंदूजा लेलैंड फाइनेंस के आशीष गोयल ने अपने मार्केटिंग एजेंट सुनील के खिलाफ शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि सुनील ने फर्जीवाड़ा कर कंपनी को चूना लगाया है। इस शिकायत के आधार पर एसीपी ढाल सिंह की देखरेख में ओखला एसएचओ संदीप घई की टीम ने जांच शुरू की। जांच में पता लगा कि फर्जीवाड़े की पूरी साजिश के पीछे हरीश धींगरा नामक शख्स है। उसके साथ मोहम्मद शौलूहीन नामक शख्स भी मिला हुआ है। पूछताछ के दौरान पता लगा कि हरीश ने सुनील को लालच देकर अपनी साजिश में शामिल किया। इस साजिश के मुताबिक हरीश फर्जी ग्राहकों की आईडी मुहैया कराता था। इस फर्जी आईडी के आधार पर सुनील अपने पोजीशन का इस्तेमाल कर फाइनेंस कंपनी से डिलीवरी आर्डर ले लेता था। जिसके बाद फर्जी ग्राहक के नाम पर होंडा आक्टिवा स्कूटी ले ली जाती थी। इस काम के बदले सुनील को 25 हजार रुपये मिलते थे इसमें से 10 हजार डाउन पेमेंट के रूप में जमा कराया जाता था और शेष रकम सुनील की जेब में चली जाती थी। हरीश स्कूटी को 30-35 हजार रुपये में मोहम्मद को दे दिया करता था। मोहम्मद इसे भोले भाले लोगों को 40-45 हजार रुपये में बेच देता था। खरीदने वाले शख्स को फर्जी ग्राहक का हस्ताक्षर किया हुआ बिक्री फार्म भी दे दिया जाता था। स्कूटी ऐसे ही ग्राहकों को बेची जाती थी जो कालोनी के अंदरूनी हिस्सों मे आने जाने के लिए स्कूटी का इस्तेमाल करते हैं। फर्जी ग्राहकों की फाइल के आधार पर ठगों की यह तिकड़ी अब तक 28 स्कूटी ले चुकी थी।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | जानिए दाउद का साथी सलीम कैसे लाया जा सका भारत, अमित शाह ने क्या कहा | हीट स्ट्रोक से बचाव: AC से निकलकर तुरंत धूप में जाना क्यों खतरनाक है | खंबटकी घाट में बड़ा बदलाव 2026ः नई टनल से 10 मिनट में सफर पूरा | Truecaller क्या है और कैसे काम करता है? भारत में कॉल स्कैम से बचने का पूरा गाइड | Delhi Crime: DTC बस में चोरी, मां की बहादुरी और पुलिस की तेजी से पकड़ा गया आरोपी | ऑनलाइन ड्रग ट्रैफिकिंग के खिलाफ एनसीबी का ऑपरेशन wipe, जानिए कैसे हो रही कार्रवाई | गेमिंग की लत को कैसे ठीक करें: कारण, खतरे और समाधान | जानकी नवमी 2026 महोत्सव: मधुबनी में श्रद्धा, संस्कृति और उत्साह का संगम | Google Gemini AI + Google Photos Update: क्या आपकी तस्वीरें स्कैन हो रही हैं? | क्या e-PAN Card सच है? PIB ने बताया वायरल मैसेज का सच! |
28-04-2026