पांच राज्यों में कारतूस की कालाबाजारी- बाप-बेटे सहित 3 गिरफ्तार, 1250 कारतूस बरामद

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पांच राज्योंं में कारतूस का गैरकानूनी कारोबार करने वाले बाप बेटे सहित तीन को गिरफ्तार किया है। कारतूस की कालाबाजारी में लिप्त पिता का पहले शस्त्र बेचने की लाइसेंसी दुकान थी। लेकिन क्रिमिनल केस दर्ज होने के बाद लाइसेंस कैंसिल हुई तो नकली जेवरात की दुकान खोल ली और जब वो भी ना चला सका तो कारतूस की कालाबाजारी करने लगा। इस धंधे में उसने अपने आईटीआई डिप्लोमा होल्डर बड़े बेटे को भी शामिल कर लिया। पकड़े गए पिता की पहचान प्रवीण कुमार औफ बेटे की पहचान प्रतीक के रूप में और उनके साथ गिरफ्तार होने वाले रिसीवर की पहचान सोनू सिंह के रूप में हुई है। कारतूस कालाबाजारी का यह सिंडिकेट बिहार, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और दिल्ली एनसीआर में कारतूसों का सप्लाई करता था।

स्पेशल सेल के डीसीपी मनीषी चंद्रा के मुताबिक आरोपियों को आश्रम मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया गया। उनसे 800 कारतूस .315 बोर के बरामद हुए साथ ही शेब्रोलेट कार और मचरसाइकिल को भी जब्त किया गया। पूछताछ के बाद प्रवीण के घर शिकोहाबाद में पुलिस ने छापा मारा तो वहां से 7.65 एमएम के 450 कारतूस बरामद हुए। पुलिस के मुताबिक प्रवीण की शिकोहाबाद में गनशॉप थी। 2007 में उसकी लाइसेंस रद्द हो गई जिसके बाद वह कारतूस का कालाबाजारी करने लगा।

पुलिस के मुताबिक 7 जुलाई को सूचना मिली कि प्रवीण अपने साथी के साथ कार में आश्रम मेट्रो स्टेशन के पास आएगा सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर रविन्द्र त्यागी और अजय कुमार की टीम ने जाल बिछाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उनके मिली सूचना के आधार पर शिकोहाबाद में भी छापा मारा गया। पूछताछ में प्रवीण ने बताया कि शस्त्र दुकान का लाइसेंस रद्द होने के बाद उसने कृत्रिम जेवरातों की दुकान भी खोली थी लेकिन वह नहीं चली इसके बाद उसने एक कार औऱ मोटरसाइकिल खरीदी और मैनपुरी, एटा, इटावा आदि जगहों से शस्त्र दुकानदारों से मिलीभगत कर कारतूस खरीदने लगा औऱ उन्हें 200-400 के फायदे पर बेचने लगा। सोनू सिंह उसके कैरियर के रूप में काम करता था। यह सिंडिकेट हर महीने 3500-4000 कारतूस सप्लाई कर देते थे।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सीआईएसएफ महिला तीरंदाजी टीम बनी चैंपियन, बल ने 16 पदक जीते | मोबाइल पर बिना लॉगिन किए ही आ रहा है OTP या Approval request ? अकाउंट हैक होने से पहले कर लें यह काम | CISF जवान की मौत पर परिवार को कितना पैसा मिलता है? बीमा, पेंशन और सरकारी सहायता की पूरी जानकारी | AI से कैसे होती है साइबर ठगी? आपकी आवाज, बैंक खाते और शेयर निवेश पर मंडरा रहा खतरा | JEE main के लिए NTA का सिलेबस, ऐसे करें डाउनलोड | आपके नाम पर खुल सकता है म्यूल बैंक खाता, साइबर ठगी में फंसने से बचने के लिए जानें ये जरूरी बातें | WhatsApp चलाने का तरीका बदल सकता है! SIM Binding के नए नियम से किसे होगी परेशानी? | जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर भाग रहा था यात्री, CISF जवान अभिषेक वर्मा ने रोका, DG ने किया सम्मानित | सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक हो जाए तो क्या करें ? हाई कोर्ट के इस फैसले से समझिए अपने अधिकार | वर्दी में चैंपियन: एशियाई खेलों से पुलिस मैदान तक सीआईएसएफ के खिलाड़ियों की पदक गाथा, मिला डीजी का सम्मान |
28-10-2026