दिल्ली पुलिस में कोरोना से दो की मौत, सीपी ने की मोटिवेशनल मीटिंग

👁️ 615 Views

[responsivevoice_button voice=”Hindi Male” buttontext=”इस खबर को ऑडियो में सुनें”]

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली पुलिस के दो एएसआई स्तर के पुलिसकर्मियों की कोरोना से मौत हो गई। दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही पुलिस कमिश्नर ने दिल्ली के सभी थानाध्यक्षों से वीडियो एप्प के माध्यम से बातचीत की। इसे मोटिवेशनल मीटिंग के तौर पर देखा जा रहा है। दिल्ली पुलिस आयुक्त की तरफ से ली जाने वाली इस तरह की यह दूसरी मीटिंग है।

वीटियो एप्प से ली गई बैठक में दिल्ली पुलिस आयुक्त एस एन श्रीवास्तव ने सभी थानाध्यक्षों से कोरोना पर निकाले गए सभी सर्कुलर औऱ एसओपी के बारे में भी विस्तार से चर्चा की। यही नहीं उन्होंने सबको बताया कि कोरोना से बचाव के लिए दिल्ली पुलिस में क्या इंतजाम किए गए हैं।

इस मीटिंग में उन्होंने आइसोलेशन सेंटर, टेस्टिंग सेंटर, चिकित्सा सहायता, वैकल्पिक आवास और पुलिसकर्मियों के लिए अस्पतालों में रिजर्व बिस्तर आदि के बारे में विस्तार से बताया।

गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस में फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और मध्य दिल्ली में तैनात एएसआई शेष मणी पांडे और बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी में तैनात एएसआई विक्रम की कोरोना से मौत हो गई है।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Digital Police Portal: अब घर बैठे दर्ज करें e-FIR, पाएं पुलिस वेरिफिकेशन और NOC | पूरी गाइड | दिल्ली में बड़े जासूसी रिंग का खुलासा, पाक के इशारे पर कैमरा लगाते थे | महादेव बेटिंग ऐप 2026 में फिर वापस-नया नाम पुराना जाल | सरकार का बड़ा स्किल फंड लॉन्चः अब ट्रेनिंग के बाद पक्की नौकरी? युवाओं के लिए क्या बदलेगा पूरा गेम | AI एजेंट्स का नया खतराःमिनटो में हो रहे साइबर हमले, क्या आपका डेटा सुरक्षित है? | नमो भारत ट्रेन की सुरक्षा में तैनात हुई CISF: जानें क्या हैं नए सुरक्षा नियम | कंबोडिया का नया एंटी-स्कैम कानून2026ःभारत के लिए बड़ी राहत या अस्थाई जीत ? | दिल्ली क्राइम ब्रांच ने वांटेड बदमाश लेफ्टी को देहरादून से दबोचा, टैक्सी चला रहा था हत्यारोपी | लव ट्रैप क्रिप्टो फ्राड: WhatsApp/Telegram पर ‘प्यार’ में ठगे जा रहे हैं लोग—जानें Pig Butchering Scam का पूरा सच(2026) | Dwarka Court में वकील का फोन अचानक गायब, कुछ घंटों बाद जो हुआ वो चौंकाने वाला है |
11-04-2026