दिल्ली के पुलिसवालों के लिए यह हैं सीपी के जरूरी दिशा निर्देश

आलोक वर्मा

नई दिल्ली, आलोक वर्मा। दिल्ली पुलिस कमिश्नर एस एन श्रीवास्तव ने कोरोना संक्रमण फैलने के मामलों को देखते हुए सभी पुलिसकर्मियों के लिए एक विस्तृत संदेश दिया है। इस संदेश में उन्होंने पुलिसकर्मियों को कोरोना महामारी से बचने औऱ इसके होने पर क्या करना चाहिए इसके लिए व्यापक दिशा निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा है कि अपना और परिवार के स्वास्थय के लिए चिंतित होना जायज है मगर बेताबी में बिना लक्षण के टेस्ट कराने के लिए आतुर नहीं होना चाहिए। उन्होंने संक्रमण से बचने के लिए छोटी छोटी लापरवाहियों से भी सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि मास्क का इस्तेमाल, सामाजिक दूरी , हाथ धोना, व्यायाम करना आदि कई ऐसी चीजें हैं जिस पर अमल करने से संक्रमण से बचा जा सकता है।

डयूटी समाप्त करने के बाद-अपने विस्तृत संदेश में उन्होंने कहा है जो पुलिसकर्मी पिकेट पर, अस्पताल में, भीड़ भाड़ या अन्य किसी संवेदनशील जगहों पर डयूटी कर रहे हैं उन्हें डयूटी समाप्त करने के बाद थाने या घर ना जाकर डीसीपी द्वारा निर्धारित स्थल पर जाना चाहिए ताकि थाना या परिवार संक्रमण के खतरे से दूर रहे।

इन हालातों में– पुलिस कमिश्नर एस एन श्रीवास्तव ने हिदायत दी है कि सामान्य लक्षण जैसे खांसी, गले में खराश आदि में हैदरपुर टेस्टिंग सेंटर जाकर जांच करवानी चाहिए और अपने एसएचओ या प्रभारी से पूछकर खुद को क्वारंटीन करना चाहिए। लेकिन अगर सांस लेने में तकलीफ हो रही हो तुरंत अपने प्रभारी एसएचओ के सूचित करें सात मई को जारी दिशा निर्देश के मुताबिक एस एच ओ उन्हें अस्पताल में भर्ती कराएंगे। किसी भी हालात में सूचना देना जरूरी है।

विशेष वाहनेेेेेेेेेेेेेेेेेेे-कोरोना पोजिटीव आने की हालत में पुलिसकर्मियों के लिए विशेष वाहनों का इंतजाम किया गया है जो उन्हें अस्पताल पहुंचाएगा। इन वाहनों में किसी अन्य मरीज को ले जाने का आदेश नहीं है।

कोविड से विजयी-पुलिस आयुक्त ने अपने संदेश में कहा है कि कोरोना पोजिटीव आने पर भी घबराने की जरूरत नहीं है। अभी तक कोरोना पोजिटीव हुए 40 पुलिसकर्मी कोरोना से जंग में जीत चुके हैं। ये सभी स्वस्थ हैं। इसके लिए एक विशेष व्हाट्सएप्प ग्रुप भी बनाया गया है। कोरोना पोजिटीव आने पुलिसकर्मी इस ग्रुप में जुड़ सकते हैं ताकि उनका ठीक से ध्यान रखा जा सके।

Picture of Alok Verma
Alok Verma
a senior journalist with a 25 years experience of print, electronics and digital. worked with dainik jagran, news18india, R,bharat, zee news

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | बच्चों के लिए सोशल मीडिया आयु सीमा: क्या भारत भी 16 वर्ष से कम उम्र के लिए सख्त नियम बनाएगा? | भारत में वन्यजीव तस्करी: कैसे होता है दुर्लभ जानवरों और पक्षियों का अवैध कारोबार? | साइबर फ्रॉड का पैसा वापस कैसे मिले? हरियाणा मॉडल से जानिए रिकवरी बढ़ाने का सफल तरीका | AI का सही इस्तेमाल कैसे करें? गायत्री शक्तिपीठ में युवाओं को मिला विवेक और आध्यात्म का संदेश | Telegram Scam Toolkit: ₹2,000 में बिक रही Fraud-as-a-Service टूलकिट, AI की मदद से बढ़ रहा साइबर अपराध | पहाड़गंज मार्केट में बादशाहत की लड़ाई: दिल्ली पुलिस की कार्रवाई से समझिए बिल्डरों को कैसे बनाया जाता है निशाना | जीवन में खुश कैसे रहें? संतोष, दान और सकारात्मक सोच का सरल मंत्र | बच्चों की सुरक्षा के लिए दिल्ली के सभी स्कूलों में नई व्यवस्था, जानिए कैसे काम करेगी पूरी प्रणाली | भारत में क्रिप्टोकरेंसी लीगल है या नहीं? RBI की आपत्ति, नियम और निवेशकों के लिए जरूरी जानकारी | Delhi Metro Stalking Case: CISF Helpline 155655 से कैसे पकड़ा गया पीछा करने वाला युवक? |
11-07-2026