चौंकाने वाला है शाहीन बाग मामले में यह खुलासा, सुनिए डीसीपी ने क्या कहा

👁️ 639 Views

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। शाहीन बाग में हुए हवाई फायरिंग के मामले में नया खुलासा चौंका देने वाला है। दिल्ली की चुनावी राजनीति इसके बाद अलग रूप ले लेगी। मामले की जांच कर रही क्राइम ब्रांच ने कपिल बैसला उर्फ कपिल गुर्जर के मोबाइल से बड़ा खुलासा किया है। इस खुलासे के मुताबिक कपिल गुर्जर और उसके पिता गजे सिंह ने 2019 के शुरू में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली थी। पुलिस को कपिल के पिता गजे सिंह की फोटो डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और कपिल की फोटो आतिशी, संजय सिंह और गोपाल राय के साथ मिली है।

वारदात के दिन कपिल अपने साथी सार्थक के साथ बाइक पर डीएनडी फिर महारानी बाग और फिर सराय जुलेना पहुचा, कपिल के पेट में पिस्टल चुभने लगी तो उसने होली फैमिली के वॉशरूम में पिस्टल ठीक से रखी फिर शाहीन बाग गया। शाहीन बाग जाकर इसने दोस्त को वापिस भेज दिया उसके हाथ अपना मोबाइल भी भेज दिया। बाद में पुलिस ने छापा मारकर कपिल का फोन बरामद कर लिया है। कपिल के दोस्त सार्थक से भी पूछताछ शुरू कर दी है।

1 फरवरी को हुई फायरिग की जांच में पुलिस को यह भी पता लगा है कि कपिल ने 2 राउंड फायर किए थे। पुलिस को सीसीटीवी के फुटेज से भी यह पता लगा है कि कपिल ने बयान में सही कहा है।

पुलिस के मुताबिक छापेमारी में मोबाइल बरामद होने के बाद जांच की गई लेकिन मोबाइल से वाट्सऐप चैट और तस्वीरे साफ कर दी गई थीं। पुलिस ने तकनीकी सहायता से उसे फिर से रिकवर कर लिया है।

25 साल का कपिल 12वी पास है, कॉलेज ड्रॉपआउट है। कपिल के पिता पॉलिटिशियन है वह बसपा से 2008 में जंगपुरा फिर पटपड़गंज से काउंसलर का चुनाव लड़े पर हार गए।

वीडियो में डीसीपी राजेश देव से सुनिए पूरी बात-

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Panaji police cyber crime model: क्या पूरे देश में लागू हो सकता है गोवा पुलिस का सुरक्षा मॉडल | cisf raising day: मेट्रो से एयरपोर्ट तक CISF की अनकही कहानी | क्या आप जानते हैं डिजिटल सेतु और इसके फायदों को | QR code स्कैम से सावधान, जान लें बचने के ये उपाय | प्राइवेसी सेटिंग्स के बारे में जान लें ये जरूरी बातें | क्या आप जानते हैं किसी लिंक पर क्लिक करने के खतरे से बचने का उपाय ? | वर्दी बताएगी अनुभवः CISF में इस फैसले से वरिष्ठ कांस्टेबलों को मिली नई पहचान | अब आपका whatsapp ऐसे चलेगा, जान लें ये जरूरी नियम | दिल्ली में फर्जी ईडी रेड का सनसनीखेज खुलासा, मेड ही निकली मास्टरमाइंड | जान लीजिए मैसेजिंग ऐप्प पर ढील से कैसे बढ़ रहा है साइबर क्राइम |
06-03-2026