खुश हो जाईए कि सरकार अब एक्शन में तेल की कीमतें होंगी कम

👁️ 520 Views

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। तेल की कीमतों को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला किया है। वित्त मंत्री अरूण जेटली  ने ऐलान किया कि सरकार डेढ़ रुपए तक एक्साइज ड्यूटी कम करेगी। वहीं, तेल कंपनियां भी प्रति लीटर पेट्रोल-डीजल पर 1 रुपए कम करेंगे। इससे ग्राहकों को एक लीटर पर ढाई रुपए तक का फायदा होगा। इसके अलावा राज्यों के मुख्यमंत्रियों से 2.5 रुपए तक वैट घटाने का भी अनुरोध करेंगे।

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा है कि देश की अर्थव्यवस्था को स्थिर रखने के लिए कई कदम उठाने गए हैं। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर नजर रखने के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि देश में तेल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय वजहों से बढ़ रही हैं। क्रूड ऑयल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जिसका असर भारत पर ही हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश का खजाना मजबूत होता तो सरकार ईंधन की कीमतों पर और कंट्रोल कर सकती थीं।

अरुण जेटली ने कहा कि पिछले साल जब तेल की कीमतें बढ़ रही थीं तब सरकार ने अक्टूबर के महीने में तेल से एक्साइज ड्यूटी को कम किया था. वित्त मंत्री ने बताया कि एक्साइज ड्यूटी कम करने से सरकारी खजाने पर 10500 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकारें भी 2.5 रुपये तक वैट कम करती हैं तो आम आदमी को एक लीटर ईंधन पर 5 रुपये का फायदा होगा।

अरुण जेटली ने कहा कि पिछले साल जब तेल की कीमतें बढ़ रही थीं तब सरकार ने अक्टूबर के महीने में तेल से एक्साइज ड्यूटी को कम किया था। वित्त मंत्री ने बताया कि एक्साइज ड्यूटी कम करने से सरकारी खजाने पर 10500 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अगर राज्य सरकारें भी 2.5 रुपये तक वैट कम करती हैं तो आम आदमी को एक लीटर ईंधन पर 5 रुपये का फायदा होगा।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Panaji police cyber crime model: क्या पूरे देश में लागू हो सकता है गोवा पुलिस का सुरक्षा मॉडल | cisf raising day: मेट्रो से एयरपोर्ट तक CISF की अनकही कहानी | क्या आप जानते हैं डिजिटल सेतु और इसके फायदों को | QR code स्कैम से सावधान, जान लें बचने के ये उपाय | प्राइवेसी सेटिंग्स के बारे में जान लें ये जरूरी बातें | क्या आप जानते हैं किसी लिंक पर क्लिक करने के खतरे से बचने का उपाय ? | वर्दी बताएगी अनुभवः CISF में इस फैसले से वरिष्ठ कांस्टेबलों को मिली नई पहचान | अब आपका whatsapp ऐसे चलेगा, जान लें ये जरूरी नियम | दिल्ली में फर्जी ईडी रेड का सनसनीखेज खुलासा, मेड ही निकली मास्टरमाइंड | जान लीजिए मैसेजिंग ऐप्प पर ढील से कैसे बढ़ रहा है साइबर क्राइम |
06-03-2026