इन दिनों सोशल मीडिया पर लिखने से पहले रहिए सावधान

👁️ 657 Views

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। यदि आप सोशल मीडिया खासकर व्हाट्स एप्प पर सक्रिय रहते हैं और किसी व्हाट्सएप्प ग्रुप से जुड़े हैं या चलाते हैं तो इन दिनों कुछ भी लिखने से पहले दस बार सोचिएगा। क्योंकि आपके हरेक पोस्ट पर प्रशासन की नजर है और जरा भी गड़बड़ी फैलाने वाला पोस्ट हुआ तो आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई तय है। अयोध्या फैसला आने से पहले अभी तो प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सभी लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि कोई भी शख्स सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए किसी तरह की कोई भ्रांति या अफ़वाह ना फैलाएं और आपस में शांति सौहार्द का वातावरण बनाया जाए । मगरअगर इस जागरूकता अभियान के बाद भी कोई पोस्ट ऐसा वैसा होता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्यवाही के साथ साथ व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन के खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी।

अयोध्या पर आने वाले फैसले को देखते हुए देश भर में प्रशासन और पुलिस द्वारा यह बताया और समझाया जा रहा है कि अयोध्या फैसला चाहे किसी के पक्ष में आए उसका सभी को स्वागत करना चाहिए । और फैसला आने के बाद कोई भी माहौल खराब करने का प्रयास ना करे। साथ ही किसी तरह का कोई जश्न भी ना मनाया जाए। सभी लोगों से शांति सौहार्द बनाए जाने की ही बात  की जाए। यदि कोई भी शख्स माहौल खराब करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग किए जाने के उद्देश्य से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ में (एस एम आर सी) यानी इस सोशल मीडिया कमांड रिसर्च सेंटर बनाया गया है । वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एसएमआरसी का कार्यालय बनाया गया है। जिसका कार्य केवल और केवल सोशल मीडिया की मॉनिटरिंग ही करना है और अयोध्या फैसला आने से पहले सभी तरह की सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | 2026 विधानसभा चुनाव कहां कहां हैं, कितनी हैं सीटें, चुनाव आयोग ने कितने पर्यवेक्षक नियुक्त किए | क्या आपको बिना आवेदन किए लोन मंजूर होने का मैसेज मिला ? | मध्यमा परीक्षा 2026 आरंभ, बोर्ड अध्यक्ष का औचक दौरा | साइबर फ्रॉड रिपोर्ट करें: Suspect Repository और GAC गाइड | दर्शन के बाद ऑटो में छूटा बैग, CCTV से ट्रेस कर दतिया पुलिस ने लौटाया | भोजपुरी सिनेमा के ‘इनसाइक्लोपीडिया’ को मिला बेस्ट लिरिसिस्ट का सम्मान | नारी के रूपः मातृत्व, प्रेम और तपस्विनी शक्ति-डा. अरूण कुमार जायसवाल | IPL के लंबे क्रिकेटरः क्या चलेगा इनका सिक्का | दिल्ली की द्वारका पुलिस के हत्थे ऐसे चढ़ा यह भगोड़ा | TRAI का सबसे बड़ा फैसलाः AI अब बंद करेगी फ्राड कॉल्स, जानें पूरी जानकारी |
18-03-2026