हजार को ठग चुके थे 10 हजार होने वाले थे शिकार

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली पुलिस साइबर स्पेशल सेल ने नौकरी के नाम पर ठगी करने वाले बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस सिलसिले में 6 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक ठगों के इस गिरोह ने अब तक करीब 1 हजार लोगों के दो करोड़ रुपये का चूना लगाया है। इनके निशाने पर दस हजार लोग थे। ठगी के इस रैकेट के लिए इन्होंने एक जॉब पोर्टल से थोक संख्या में नौकरी के इच्छुक लोगों का डाटा खरीदा था।  

पुलिस के मुताबिक कॉरपोरेट वकील बनने की इच्छुक एक महिला वकील ने एक वेबसाइट पर अपना बायोडाटा अपलोड किया था। कुछ दिन बाद ही उन्हें एक इंटरनेट कॉल आया औऱ कॉल करने वाले ने खुद को प्लेसमेंट कनफर्मेशन सेवा का एजेंट बताया। उसने महिला वकील को बड़ी कंपनियों में उनका बायोडाटा भेजने का आश्वासन भी दिया। शिकायतकर्ता के मुताबिक इसी तरह के एक फर्जी ई मेल के जरिए उससे कुछ पैसे भी जमा करवा लिए गए। फिर उनसे कागजात जांच के नाम पर 34 हजार रुपये मांगे गए। काफी दिन बाद महिला वकील को पता चला कि उससे ठगी की गई है फिर उन्होंने अपने पैसे वापस मांगने शुरू किए लेकिन ना तो नौकरी मिली और ना ही पैसे वापस किए गए। यही नहीं दवाब डालने पर ठगों ने उन्हें एक पेमेंट लिंक भेजा और प्रोमो कोड भी लेकिन जैसे ही महिला वकील ने लिंक पर जाकर प्रोमो कोड डाला पैसे उन्हीं के खाते से निकल गए।  

महिला वकील की शिकायत पर एसीपी रमण लांबा के नेतृत्व में इंस्पेक्टर भानू प्रताप, एस आई सुनील सिद्धू आदि की टीम ने डिजिटल जांच शुरू की। जांच के बाद नोएडा के सेक्टर 8 में मौजूद फेक कॉल सेंटर पर छापा मारकर कुनाल सिंह. गौरव गुप्ता, विशाल तंवर, शशांक शेखर, कल्पेन्द्र सिंह और शुभम को गिरफ्तार किया।

कुनाल 2016 में पुणे में इसी तरह की जालसाजी में गिरफ्तार हो चुका है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | वर्दी वालों को हनी ट्रैप में फंसाकर कैसे होती है जासूसी? SSB ने साइबर खतरों से किया सतर्क | यूपी में बीसी सखी योजना से घर बैठे हो सकती है आपकी कमाई, जानें कैसे | कॉकरोच जनता पार्टी के इन नेताओं पर पुलिस कार्रवाई, ये है पूरी डिटेल्स | ऐसे समझें किसान को कैसे मिलती है सोलर पंप सब्सिडी | ऑनलाइन रोमांस में सावधान ! सीमाहीन साइबर ठगों के जाल में ना फंस जाएं | Delhi crime: ऐसे पकड़ा गया कोविड पैरोल जंप कर फरार हुआ सजायाफ्ता गांजा तस्कर | साइबर ठगी से बचना है तो इन लालच से दूर रहें, जानिए कैसे बनते हैं शिकार | साइबर सुरक्षा प्रतियोगिता में CISF के अक्षय बडोला को दूसरा स्थान, c0c0n 2026 में मिली उपलब्धि | Anthropic का मुफ्त OSS Scanner क्या है, आम मोबाइल उपयोगकर्ताओं को कैसे होगा फायदा? | साइबर ठगी में समय पर शिकायत के बाद भी क्यों नहीं मिलता पैसा ? बैंको की जवाबदेही पर सवाल |
15-10-2026