स्वदेशी-युद्धपोत से लेकर उपग्रह तक का निर्माण

देश में स्वदेशी अभियान रंग ला रहा है। स्वदेशी 5 जी सेवा आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक और कामयाबी है। देश में स्वदेशी तकनीक पर हथियारों से लेकर ट्रेन, युद्धपोत, और उपग्रह तक निर्माण हो रहा है। केंद्र सरकार ने मेक इन इंडिया योजना के तहत साल के अंत तक एफडीआई से देश में दस हजार करोड़ डॉलर के निवेश का लक्ष्य रखा है। आईए एक नजर डालते हैं आत्मनिर्भर भारत की तरफ बढ़ रहे कदम पर-

डीआरडीओ

जमीन से हवा में मार करने वाला मिसाइल तंत्र, अग्नि पी और एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल भारत में बनी है। भारत ने बोफोर्स से बेहतर तोप बनाई है जो 52 किलोमीटर तक मार करती है।

आईएनएस विक्रांत

यह देश का पहला स्वदेशी युद्धपोत है जो 45 हजार टन वजनी है। 20 हजार करोड़ रु की लागत से तेरह साल में इसे तैयार किया गया है। इस समय देश में स्वदेशी तकनीक पर 39 जहाज और पनडुब्बी का निर्माण चल रहा है।

वंदेभारत ट्रेन

पीएम मोदी ने अहमदाबाद-मुंबई रूट पर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह तीसरी वंदे भारत ट्रेन है। सरकार की योजना है कि आने वाले दो से तीन वर्षो में पूरे भारत में वंदे भारत ट्रेन का संचालन किया जाए।

एलसीएच हेलीकॉप्टर

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने भारतीय सेना को स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलीकाप्टर (एचसीएल) का पहला हेलीकॉप्टर 29 सितंबर को सौंपा। 3887 करोड़ की लागत से देश में स्वदेशीकरण के तहत सेना के लिए 15 हेलीकॉप्टर बनेंगे।

उपग्रह

दुनिया की 8 फीसदी अंतरिक्ष बाजार को अपने कब्जे में लेने की दिशा में भारत अग्रसर है। अभी इसरो का दो फीसदी अंतरिक्ष बाजार पर कब्जा है। भारत की कई कंपनियां उपग्रह और अंतरिक्ष से जुड़े साजो सामान बनाने में जुटी हैं।

नाविक सिस्टम

इसरो द्वारा तैयार ये तकनीक स्वदेशी नेवीगेशन सिस्टम की दिशा में बड़ी उपलब्धि है। देश भर में सफर के लिए अब जीपीएस की जगह स्वदेशी सिस्टम नाविक का इस्तेमाल हो सकेगा। 2006 में 17.4 करोड़ डॉलर से इसके निर्माण को मंजूरी मिली थी।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Cyber Commando क्या है? कांवड़ यात्रा में पहली बार तैनात हुए डिजिटल प्रहरी, जानिए कैसे रोकते हैं डीपफेक और साइबर अपराध | CISF की पहली महिला QRT तैयार, अब आतंकवादियों से मोर्चा लेंगी महिला कमांडो, जानिए क्यों है यह ऐतिहासिक कदम | जानिए क्या संकेत दे रहे हैं चौराहों के सिग्नल | Digital Arrest में जमानत कब मिलेगी? सुप्रीम कोर्ट के सख्त रुख से बदले संकेत, जानिए क्या है नई न्यायिक नीति | Mule SIM Fraud: साइबर अपराधियों तक पहुंचने की सबसे अहम कड़ी बनी सिम कार्ड की जांच | Cyber Fraud: ऑनलाइन ठगी करने वाले गैंग पर कैसे होती है कार्रवाई? जानिए BNS की धारा 111 और म्यूल बैंक अकाउंट का पूरा खेल | International Tiger Day 2026: भोपाल की ‘Run for Tiger’ ने दिया बड़ा संदेश, 600 से अधिक लोगों ने बाघ संरक्षण के लिए लगाई दौड़ | फेक न्यूज़ और सोशल मीडिया नैरेटिव: डिजिटल युग में सक्रिय सूचना प्रबंधन क्यों बन गया है सबसे बड़ी जरूरत | ऑल इंडिया पुलिस जूडो चैंपियनशिप 2026: SSB ने जीती चैंपियन ट्रॉफी, जानिए मेडल टैली और सभी विजेताओं की पूरी जानकारी | CISF ने महिला जूडो में जीती रनर्स-अप ट्रॉफी, ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन |
30-07-2026