सैन्य सामग्री के अधिग्रहण अनुबंधों के लिए डिलिवरी की अवधि में चार महीने का विस्तार दिया

👁️ 529 Views

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। रक्षा मंत्रालय (एमओडी) ने कोविड -19 महामारी की वजह से आपूर्ति श्रृंखला में हुए व्यवधानों के कारण भारतीय विक्रेताओं के साथ मौजूदा सभी सैन्य सामग्री  अधिग्रहण अनुबंधों के लिए प्रदायगी (डिलीवरी) की अवधि चार महीने बढ़ा दी है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा विधिवत रूप से अनुमोदित, मंत्रालय की अधिग्रहण इकाई (विंग) द्वारा आज इस आशय का एक आदेश जारी किया गया है। इसमें कहा गया है, ” अप्रत्याशित घटना के कारण यह चार महीने की अवधि के लिए लागू होगा, यानी 25 मार्च 2020 से 24 जुलाई 2020 तक।”

आदेश में कहा गया है, “अनुबंधित उपकरण / सेवा की प्रदायगी (डिलीवरी) में देरी और परिसमापन (लिक्विडेटेड) क्षतिपूर्ति शुल्क लगाने की गणना करते समय इन्हें अप्रत्याशित घटना की अवधि से बाहर रखा जाएगा।”

इस उपाय से घरेलू रक्षा उद्योग को राहत मिलेगी, जिसके उत्पादन की समय-सीमा कोविड-19 स्थिति के कारण प्रतिकूल रूप से प्रभावित हुई है।

हालांकि, एमओडी के आदेश में उल्लेख किया गया है कि भारतीय विक्रेता विस्तारित प्रदायगी (डिलीवरी) अवधि के भीतर अनुबंधित वस्तुओं की प्रदायगी करने के लिए स्वतंत्र है।

आदेश के अनुसार, इस निर्णय को प्रभावी बनाने के लिए अनुबंध से सम्बंधित  कोई पृथक संशोधन किए जाने की आवश्यकता नहीं है।

विदेशी विक्रेता इस संबंध में रक्षा मंत्रालय से संपर्क कर सकते हैं। मंत्रालय  सम्बंधित देशों की स्थिति के आधार पर मामलों पर विचार कर सकता है।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | साइबर खतरों से कैसे बचा रही हैं ये 2 डिजिटल सुरक्षा पहलें? ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया खुलासा | जानिए Mule account Hunter क्या है और कैसे बदल जाएगा मनी लॉड्रिंग और वित्तीय साइबर फ्राड का इकोसिस्टम | जानिए आईटी नियम में सुधार से साइबर अपराध पर क्या होगा असर | बाबा ने कहा ‘धनवर्षा होगी’, लड्डू खिलाए और कार में छोड़ गया तीन लाशें | नींद में मिलेगा आपके मुश्किल सवाल का जवाब जानिए कैसे | सुप्रीम कोर्ट ने साइबर ठगी को ‘डकैती’ क्यों कहा? डिजिटल अरेस्ट स्कैम की पूरी कहानी | घूसखोर पंडित पर कोर्ट में Netflix ने क्या कहा | भारत में साइबर सुरक्षा क्यों चुनौती बनती जा रही है: डेटा संरक्षण कानून और DoT की भूमिका | हिंदू सम्मेलन में एकता का दिया गया खास संदेश | आरबीआई का मुआवजा ढांचाः क्या यह साइबर धोखाधड़ी से डर खत्म कर देगा ? |
15-02-2026