व्हाट्सअप पर चल रहे इंटरनेशनल ड्रग रैकेट का एनसीबी ने किया पर्दाफाश

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने व्हाट्सअप पर चल रहे इंटरनेशनल ड्रग रैकेट का पर्दाफाश किया है। इस रैकेट के तार ब्राजील, वेनेजुएला से लेकर नाईजीरिया तक जुड़े हुए हैं। एनसीबी ने इस सिलसिले में वेनेजुएला की महिला और नाईजीरिया के पुरूष को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से सवा किलो कोकीन बरामद की गई है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इस कोकीन की कीमत 7.5 करोड़ बताई जाती है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में दो अहम खुलासे हुए है पहला व्हाट्स अप पर चल रहे ड्र्ग तस्करी का और दूसरा तस्करी में महिलाओं को किस तरह इस्तेमाल किया जा रहा है।

https://youtu.be/cSahCoDF7_Y

एनसीबी के उतरी रेंज के डीडीजी एस के झा के मुताबिक सूचना मिली थी कि 20 नवंबर को वेनेजुएला से आई एक महिला महिपालपुर के एक होटल में कोकीन की सप्लाई करेगी। इस सूचना के आधार पर एनसीबी ने उपरोक्त होटल में जाल बिछाया। एनसीबी टीम को एक महिला संदिग्ध हालत में होटल में आती हुई दिखी जिसके हाथ में ट्राली बैग था रिसेप्शन पर बात करने के बाद महिला अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद ही अफ्रीकी मूल का एक पुरूष उस महिला के कमरे में पहुंचा। दोनों की संदिग्ध गतिविधियों के मद्देनजर एनसीबी की टीम भी कमरे में पहुंच गई। तलाशी के दौरान महिला के ट्राली बैग में बनाए गए विशेष कैविटी से एनसीबी टीम को  सवा किलो कोकीन बरामद हुआ। पूछताछ में महिला की पहचान वेनेजुएला निवासी ब्रिगेट डेल वैले रोड्रिग्यूज सैंतोवो के रूप में हुई। उसने विस्तृत पूछताछ में बताया कि वह दिल्ली 20 नवंबर को इथोपियन एयरलाइंस की फ्लाइट से पहुंची है। इसके पहले वह 9 नवंबर को वह वेनेजुएला से ब्राजील सड़क के रास्ते पहुंची थी। जहां साओ पाउलो से आदिस अबाबा इथोपियन एयरलाइंस से 19 नवंबर को पहुंची।

अनुवादक की मदद से पूछताछ के दौरान एनसीबी को महिला ने बताया कि साओ पाउलो में उसे एक ब्राजील निवासी नाईजीरियन इमैनुएल ने ट्राली बैग दिया। जब महिला दिल्ली के होटल में सुरक्षित पहुंच गई तब उसे व्हाट्सअप के जरिए उसे होटल की डिटेल्स औऱ अपना फोटो भेजने के लिए बोला गया। जैसे ही उसने व्हाट्स अप पर अपना फोटो औऱ होटल की जानकारी भेजी उसके पास व्हाट्स अप पर एक नाईजीरियन का फोटो भेजा दिया गया। उसे बताया गया कि व्हाटस अप पर जिस नाईजीरियन का फोटो भेजा गया है वही ट्राली बैग लेने आएगा और इसके बदले में ब्रिगेट को 3 हजार यूएस डालर मिलना था। उसके पास बैग लेने पहुंचे पुरूष से पूछताछ में उसकी पहचान ओकोरो कोलिन्स उका के रूप में हुई। वह नाईजीरिया का निवासी है। पूछताछ में उसने बताया कि वह इसी होटल में 19 तारीख से ही रूका हुआ है। जहां वह मुंबई से आया था। वह  भारत 27 अक्टूबर को पहुंचा पिछले 5 साल में यह उसकी 12 वीं भारत यात्रा थी। उसे ब्राजील में रहने वाले चुकागो नाम के नाईजीरियाई से निर्देश मिलते थे। उसे व्हाट्स अप पर पर महिला का फोटो भेजा गया था।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | निवेश धोखाधड़ी से बचने के लिए SEBI की पहल, निवेश से पहले ऐसे करें जांच | कूनो में पांच चीता शावकों का जन्म, भारत में संख्या 60 हुई, पहली बार जुड़ी बोत्सवाना वंशावली | नौकरी चाहिए थी, फोन आया और फीस मांग ली, दिल्ली में ऐसे खुला जॉब स्कैम का खेल | निवेश ठगी से कैसे बचें? ठग लालच और भरोसे का कैसे फायदा उठाते हैं | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश |
06-10-2026