राव इंद्रजीत सिंह ने योजना राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) का कार्यभार संभाला

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। राव इंद्रजीत सिंह ने आज नीति आयोग में योजना राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) का कार्यभार संभाल लिया है। उन्‍होंने कहा कि 2022 तक नए भारत के निर्माण के लिए काम करने पर जोर रहेगा। इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि समेकित वृद्धि और चौतरफा विकास हमारी प्राथमिकताएं होंगी।
उन्‍होंने कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए नीति आयोग के वरिष्‍ठ अधिकारियों के साथ बैठक भी की।

राव इंद्रजीत सिंह का जन्‍म हरियाणा के रेवाड़ी में 11 फरवरी, 1950 को हुआ था। वे 17वीं लोकसभा 2019 में हरियाणा के गुरूग्राम संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्‍व कर रहे हैं। उन्‍होंने दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय के विधि संकाय से एल.एल.बी और हिन्‍दू कॉलेज से कला स्‍नातक (ऑनर्स) किया है।

     राव इंद्रजीत सिंह ने 5 जुलाई, 2016 से 3 सितंबर, 2017 तक योजना राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार), शहरी विकास राज्‍यमंत्री और आवास एवं शहरी गरीबी उन्‍मूलन राज्‍यमंत्री के रूप में काम किया है। उन्‍होंने 9 नवंबर, 2014 से 5 जुलाई, 2016 तक योजना राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार), रक्षा राज्‍यमंत्री के रूप में भी काम किया है। श्री सिंह ने 27 मई, 2014 से 9 नवंबर, 2014 तक योजना राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार), सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन और रक्षा राज्‍यमंत्री के रूप में काम किया है।

     लोकसभा सांसद के रूप में यह श्री राव का पांचवां कार्यकाल है। इससे पहले उन्होंने 2014 में 16वीं लोकसभा एवं 2009 में 15वीं लोकसभा में गुरुग्राम संसदीय क्षेत्र का और 2004 में 14वीं लोकसभा एवं 1998 में 12वीं लोकसभा में महेन्‍द्रगढ़ संसदीय क्षेत्र का तिनिधित्व किया था। वे हरियाणा में जाटुसाना (अब कोसली) विधान सभा क्षेत्र से 4 बार 1977-1982, 1982-1987, 1991-1996, और 2000-2004 तक विधायक भी रहे। वे हरियाणा सरकार में 1991-1996 तक कैबिनेट मंत्री रहे। उन्‍होंने पर्यावरण एवं वन और चिकित्सा और तकनीकी शिक्षा मंत्री के रूप में काम किया। उन्होंने 1986-1987 तक योजना खाद्य और नागरिक आपूर्ति राज्‍यमंत्री (स्‍वतंत्र प्रभार) के रूप में भी काम किया।

राव इंद्रजीत सिंह भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी के सदस्य और भारतीय पैरालम्पिक समिति के अध्यक्ष हैं।   


Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | पश्चिम बंगाल साइबर फ्रॉड रैकेट कैसे काम करता था, ऑपरेशन साइबर प्रहार से समझिए ठगी का पूरा नेटवर्क | रक्षाबंधन पर देशभर के बाजारों में रौनक, जानिए कौन सी राखियों की मांग | नक्सलवाद से ISI नेटवर्क तक, अमित शाह की रणनीति का असर ? आंकड़े बताते हैं आंतरिक सुरक्षा की बदली तस्वीर | I4C साइबर अपराध पर कैसे भारी पड़ रहा है? जानिए पुलिस और आम लोगों के लिए कैसे काम करता है यह सिस्टम | Cyber Fraud का नया मॉडल: AI कैसे बदल रहा है ऑनलाइन ठगी का तरीका | मोबाइल कनेक्शन का नया नियम क्या है? मोबाइल कनेक्शन की सीमा क्या है और अपने नाम पर कितने SIM हैं, यह जानना क्यों जरूरी है? | तो आखिर पुलिस क्या करे? प्रदर्शन, लाठीचार्ज और पुलिस की जिम्मेदारी का सवाल | CISF का खस रोपण अभियान: यमुना किनारे मिट्टी के कटाव से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक | Meta पर मुकदमा क्यों हुआ? Facebook और Instagram पर बच्चों को लेकर क्या आरोप हैं | डिजिटल अरेस्ट स्कैम में कैसे फंसे रिटायर्ड कर्नल, दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा |
25-08-2026