राजनाथ सिंह ने कोविड-19 का असर कम करने के उपायों पर ऑस्ट्रेलिया की रक्षा मंत्री से बात की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज ऑस्ट्रेलिया की रक्षा मंत्री लिंडा रेनॉल्ड्स के साथ टेलीफोन पर बातचीत की।दोनों रक्षा मंत्रियों ने कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए अपनी ओर से किए गए प्रयासों पर चर्चा की। राजनाथ सिंह ने सुश्री लिंडा रेनॉल्ड्स को कोविड-19 से निपटने के अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों में भारत के योगदान की जानकारी दी और महामारी के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में आपसी सहयोग के क्षेत्रों पर चर्चा की। दोनों ने इस बात पर भी सहमति जताई कि भारत-ऑस्ट्रेलिया रणनीतिक साझेदारी दोनों देशों को कोविड-19 से संबंधित चुनौतियों से निपटने के लिए अन्य देशों के साथ मिलकर काम करने का एक अच्छा आधार प्रदान करती है।

दोनों मंत्रियों ने भारत-ऑस्ट्रेलिया सामरिक साझेदारी की रूप रेखा के तहत द्विपक्षीय रक्षा और सुरक्षा सहयोग की पहल को आगे बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | लाल किला कार बम धमाका: NIA चार्जशीट में खुली साजिश, कई राज्यों तक फैला था नेटवर्क | श्रीलंका बना साइबर ठगों का नया अड्डा? भारतीयों की बड़ी गिरफ्तारी ने बढ़ाया खतरा | समुद्री रास्ते से ड्रग तस्करी पर बड़ा वार, 6 दोषियों को कैसे मिली 10 साल की सजा | मातृभक्ति और अद्वैत की विरासत: आदि शंकराचार्य का प्रेरक प्रसंग | CISF जवानों के मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा कदम, Meditation और Wellness Program से तनाव कम करने की नई तैयारी | delhi: 72 करोड़ के 1700 किलो ड्रग्स नष्ट,नारकोटिक्स थाना की घोषणा | दिल्ली में खोया या चोरी हुआ मोबाइल वापस कैसे मिलता है? जानिए Delhi Police के ‘Operation Vishwas’ की पूरी प्रक्रिया | दिल्ली में घर बनाना हुआ आसान? DDA का नया ऑनलाइन सिस्टम समझिए | डिजिटल मिनिमलिज़्म: स्मार्टफोन का स्मार्ट उपयोग कैसे बढ़ाता है सुरक्षा और मानसिक शांति | delhi crime story: दुबई और तिहाड़ से चल रहा है गैंग, इन शार्पशूटरों से हुआ खुलासा |
14-05-2026