बोरिवली रेलवे स्टेशन पर दो फर्जी टीटीई दबोचे गए

मुंबई के बोरिवली स्टेशन पर तैनात आरपीएफ के सबइंस्पेक्टर हरवीर सिंह, सिपाही प्रवीण कुमार, संदीप कुमार की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि दो लोग फर्जी टीटीई बनकर रेलयात्रियों से रकम ऐंठ रहे हैं। इस सूचना के आधार पर टीम ने सीसीटीवी के फुटेज की जांच की औऱ संदिग्ध दिख रहे दो लोगों से पूछताछ की गई। सूर्यनगरी एक्सप्रेस में रेलयात्रियों से वसूली में जुटे इन दोनों संदिग्धों से पूछताछ में उनकी पहचान जयपुर निवासी अमरजीत और राजीव भीमसेन के रूप में हुई।

पूछताछ में पता चला कि इन दोनों ने रेलयात्रियों से जुर्माने के रूप में 25-25 हजार रूपये तक वसूले हैं औऱ पांच महीने से इस काम में लगे हुए थे। इन दोनों को बोरिवली जीआरपी के हवाले कर दिया गया जहां विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | समुद्री रास्ते से ड्रग तस्करी पर बड़ा वार, 6 दोषियों को कैसे मिली 10 साल की सजा | मातृभक्ति और अद्वैत की विरासत: आदि शंकराचार्य का प्रेरक प्रसंग | CISF जवानों के मानसिक स्वास्थ्य पर बड़ा कदम, Meditation और Wellness Program से तनाव कम करने की नई तैयारी | delhi: 72 करोड़ के 1700 किलो ड्रग्स नष्ट,नारकोटिक्स थाना की घोषणा | दिल्ली में खोया या चोरी हुआ मोबाइल वापस कैसे मिलता है? जानिए Delhi Police के ‘Operation Vishwas’ की पूरी प्रक्रिया | दिल्ली में घर बनाना हुआ आसान? DDA का नया ऑनलाइन सिस्टम समझिए | डिजिटल मिनिमलिज़्म: स्मार्टफोन का स्मार्ट उपयोग कैसे बढ़ाता है सुरक्षा और मानसिक शांति | delhi crime story: दुबई और तिहाड़ से चल रहा है गैंग, इन शार्पशूटरों से हुआ खुलासा | इनकम टैक्स मेल कैसे चेक करते हैं, जान लें नहीं तो साइबर क्राइम का शिकार हो सकते हैं आप | ऐसे चलता है मोबाइल के नकली एक्सेसरीज का कारोबार, दिल्ली पुलिस ने खोला सच |
13-05-2026