बाढ़ पर गृह मंत्री की उच्चस्तरीय बैठक

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार।



केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने आज यहां देश के विभिन्न हिस्सों में मौजूदा बाढ़ की स्थिति और उससे निपटने के लिए केंद्रीय मंत्रालयों / एजेंसियों तथा संबंधित राज्यों की तैयारियों की समीक्षा बैठक ली।बैठक के दौरान इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट ने बताया कि पिछले 3-4 दिनों के दौरान, असम और बिहार में अत्यधिक भारी बारिश हुई है तथा अगले 48 घंटों में इन दोनों राज्यों में भारी बारिश की संभावना है।

महानिदेशक, एनडीआरएफ ने बताया कि बाढ़ प्रभावित राज्यों के संवेदनशील क्षेत्रों में बटालियन हेड क्वार्टर और रीजनल रिस्पांस सेंटर्स (आरआरसी) में अलर्ट पर रखी गई टीमों के अलावा 73 एनडीआरएफ की टीमें सभी आवश्यक उपकरणों के साथ पहले से तैनात हैं । उन्‍होंने यह जानकारी भी दी कि एनडीआरएफ टीमों ने असम और बिहार में लगभग 750 लोगों को बचाया है।

केंद्रीय जल आयोग जानकारी दी कि असम में ब्रह्मपुत्र, बेकी, जीभरली, कटखल और बराक तथा बिहार में कमला, बगमती, महानंदा और गंडक नदियाँ गंभीर स्थिति में बह रही हैं। आईएमडी और सीडब्ल्यूसी दोनों नियमित अंतराल पर पूर्वानुमान बुलेटिन जारी कर रहे हैं। गृह मंत्रालय, एनडीआरएफ, भारत मौसम विज्ञानविभाग और केंद्रीय जल आयोगमें नियंत्रण कक्ष लगातार स्थिति पर कड़ी निगरानी रख रहे हैं।

समीक्षा के बाद, केंद्रीय गृह मंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों को देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून से उत्पन्न स्थिति से निपटने के लिए और बाढ़ प्रभावित राज्यों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए हर संभव उपाय करने का निर्देश दिया।

बैठक के उपरांत गृह राज्य मंत्री श्री नित्यानंद राय ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे हाईएलर्ट पर रहें और राज्‍यों को सहायता प्रदान करें। उन्‍होंने यह भी बताया कि केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने जान माल की सुरक्षा पर विशेष बल दिया है।

बैठक के दौरान केंद्रीय गृह सचिव, महानिदेशक, एनडीआरएफ, गृह मंत्रालय, केंद्रीय जल आयोग, भारत मौसम विज्ञान विभाग और सशस्त्र सीमा बल के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।


बी बी/डॉ डी डी

—

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सिक्योरिटी पैच क्या है? FBI डेटा ब्रीच से समझिए एक अपडेट की चूक का खतरा | निवेश धोखाधड़ी से बचने के लिए SEBI की पहल, निवेश से पहले ऐसे करें जांच | कूनो में पांच चीता शावकों का जन्म, भारत में संख्या 60 हुई, पहली बार जुड़ी बोत्सवाना वंशावली | नौकरी चाहिए थी, फोन आया और फीस मांग ली, दिल्ली में ऐसे खुला जॉब स्कैम का खेल | निवेश ठगी से कैसे बचें? ठग लालच और भरोसे का कैसे फायदा उठाते हैं | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? |
07-10-2026