बांग्लादेश और दक्षिण कोरिया के चैनल दूरदर्शन फ्री डिश पर

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। भारत-बांग्लादेश संबंधों को व्यापक प्रोत्साहन देते हुए भारत सरकार ने बांग्लादेश टीवी के स्वामित्व वाले चैनल बीटीवी वर्ल्ड को दूरदर्शन फ्री डिश पर दिखाने का फैसला किया है। इससे यह चैनल हमारे देश में दर्शकों को दूरदर्शन पर उपलब्ध हो सकेगा। साथ ही डी.डी.इंडिया बांग्लादेश को उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि वहां की जनता उसे देख सके। यह व्यवस्था प्रसार भारती और बांग्लादेश टीवी (बीटीवी) के बीच 07 मई, 2019 को हस्ताक्षरित समझौता ज्ञापन का परिणाम है। बीटीवी चैनल में पूर्वी भारत के दर्शकों की विशेष दिलचस्पी होगी। यह निर्णय दोनों देशों के संबंधों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और दोनों देशों की सरकारों द्वारा पहले लिए गए बंग-बंधु शेख मुजीबुर्रहमान पर फिल्म के सह-निर्माण के निर्णय का अनुगमन है। इस फिल्म का निर्देशन विख्यात फिल्म निर्देशक/निर्माता श्री श्याम बेनेगल करेंगे।

सरकार ने दक्षिण कोरिया सरकार के अंग्रेजी भाषी 24×7  चैनल केबीएस वर्ल्ड को भारतीय दर्शकों के लिए डीडी फ्री डिश पर उपलब्ध कराने के प्रसार भारती के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। साथ ही कोरिया के लोग भी अपने देश में बैठे बैठे डी.डी.इंडिया के कार्यक्रम देख सकेंगे। 

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सिक्योरिटी पैच क्या है? FBI डेटा ब्रीच से समझिए एक अपडेट की चूक का खतरा | निवेश धोखाधड़ी से बचने के लिए SEBI की पहल, निवेश से पहले ऐसे करें जांच | कूनो में पांच चीता शावकों का जन्म, भारत में संख्या 60 हुई, पहली बार जुड़ी बोत्सवाना वंशावली | नौकरी चाहिए थी, फोन आया और फीस मांग ली, दिल्ली में ऐसे खुला जॉब स्कैम का खेल | निवेश ठगी से कैसे बचें? ठग लालच और भरोसे का कैसे फायदा उठाते हैं | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? |
07-10-2026