पीएम मोदी पहुंचे केदारनाथ, दो दिन की यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव प्रचार खत्म होने के बाद उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे पर केदारनाथ पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले बाबा केदार के मंदिर

प्रधानमंत्री मोदी ने केदारनाथ मंदिर के भीतर काफी देर तक साधना की। इसके बाद पुजारी ने उन्हें रुद्राक्ष की माला पहनाई और माथे पर चंदन लगाया शॉल भी पहनाई।

मंदिर में पूजा अर्चना के बाद प्रधानमंत्री ने स्थानीय अधिकारियों से वहां के कामकाज और चल रही योजनाओं के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री अब केदारनाथ में बनी गुफा में ध्यान करेंगे।

इससे पहले पीएम मोदी केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद बाहर आए और मंदिर की परिक्रमा भी की। इसके साथ वह वहां मौजूद सैकड़ों श्रद्धालुओं का अभिवादन भी किया।

मोदी की यह चौथी यात्रा

पीएम मोदी की यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। गुरुड़चट्टी में साधना के बाद यह पहला मौका है जब मोदी केदारनाथ में ध्यान करेंगे। ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग केदारनाथ धाम की ऊंचाई समुद्र तल से 11,700 फीट है। जबकि मंदिर परिसर से डेढ़ किमी दूर बनी ध्यान गुफा की ऊंचाई करीब 12,250 फीट है।

2017 में कपाट खुलने के मौके पर पीएम मोदी ने प्रथम भक्त के तौर पर बाबा केदार के दर्शन कर रुद्राभिषेक किया था। उसके बाद से अब वे चौथी बार केदारनाथ आए हैं। 2013 में केदारनाथ में आई आपदा के बाद पुनर्निर्माण पर लगातार उनकी नजर रही है। केदारनाथ के पुनरुत्थान का जिम्मा संभालने के बाद मोदी ने ही केदारनाथ गुफा के पुनर्निर्माण के निर्देश दिए थे। पिछले साल बनकर तैयार गुफा का संचालन इस साल से शुरू हो गया। इस साल महाराष्ट्र के जय शाह के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुफा में रुकने वाले दूसरे भक्त होंगे।

 19 मई को पीएम का कार्यक्रम

– सुबह 7 बजे केदारधाम मंदिर प्रस्थान.

– सुबह 8 बजे पूजा दर्शन.

– सुबह 8 से 8.30 मंदिर से सेफ हाउस.

– 8.30 केदारनाथ हेलीपैड प्रस्थान.

– 9.45 बद्रीनाथ हेलीपैड पर आगमन.

– 9.55 बद्रीनाथ मंदिर आगमन.

– 10 बजे पूजा दर्शन.

– 10.50 बद्रीनाथ हेलीपेड से जौलीग्रांट एयरपोर्ट देहरादून.

– 11.30 दिल्ली रवाना.

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | NFSU में ईस्ट एशिया समिट साइबर क्राइम कॉन्फ्रेंस: वैश्विक साइबर अपराध के विरुद्ध भारत की रणनीतिक पहल | CISF और IIT दिल्ली की साझेदारी: ड्रोन हमलों से देश के एयरपोर्ट, परमाणु संयंत्र और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों की सुरक्षा कैसे होगी? | बढ़ रहा है डिस्पोजेबल ईमेल का खतरा: साइबर अपराधी कैसे छिपा रहे हैं अपनी पहचान, जानिए कैसे होगी रोकथाम | कड़ी सजा से ही काबू में आएगा साइबर अपराध, IT Act में बदलाव की जरूरत | कोरबा में 500 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, वैदिक विधि से हुआ स्वागत | QR-सक्षम पुलिस पहचान पत्र: पुलिस बनकर ठगी करने वालों पर लगेगी लगाम, नागरिकों को मिलेगा डिजिटल सुरक्षा कवच | WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए I4C की चेतावनी, एक गलती से निजी चैट और कॉन्टैक्ट तक पहुंच सकते हैं साइबर अपराधी | एआई से लिखे शोध में फर्जी कानूनी फैसलों का खतरा, छात्रों और शोधकर्ताओं को क्यों सतर्क रहने की जरूरत? | साइबर फ्रॉड में नुकसान होने पर मिल सकता है ₹5 करोड़ तक का मुआवजा, जानिए झारखंड की नई व्यवस्था में कैसे करें दावा | CISF महिला ब्रास बैंड: कैसे सामान्य ड्यूटी की महिला जवानों ने राष्ट्रीय स्तर पर बनाई अपनी पहचान |
27-11-2026