नीरव मोदी की ये संपत्तियां हुईं जब्त, देखें संपतियों की तस्वीरें

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य आरोपी नीरव मोदी की 637 करोड़ की प्रॉपर्टी जब्त कर ली है। धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत ईडी ने नीरव मोदी के पांच ओवरसीज बैंक अकाउंट सील किये हैं, इन खातों में कुल 278 करोड़ रुपये जमा हैं।

इसके अलावा 22.69 करोड़ की कीमत के हीरे के गहने ईडी हॉन्गकॉन्ग से भारत लेकर आई है। वहीं दक्षिण मुंबई में 19.5 करोड़ की कीमत का एक मकान भी ईडी ने जब्त किया है।

इसके साथ ही न्यूयॉर्क में नीरव मोदी के नाम पर खरीदी गई दो अचल संपत्तियां भी ईडी ने जब्त की है। इनकी कीमत करीब 216 करोड़ रुपये है। गौरतलब है कि पंजाब नेशनल बैंक में 13 हजार करोड़ से अधिक का घोटाला कर विदेश भागे हीरा कारोबारी नीरव मोदी को मुंबई की विशेष अदालत ने एक महीने में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।   कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका पर सुनवाई करते हुए नीरव मोदी को 29 अक्टूबर तक अपना जवाब दाखिल करने के लिए कहा है। ईडी ने नए कानून के तहत नीरव मोदी को भगौड़ा घोषित करने की मांग की थी।

नीरव मोदी और उसके रिश्तेदार मेहुल चोकसी पर फर्जी गारंटी पेपर के जरिए पीएनबी से कर्ज लेने का आरोप है। इंटरपोल ने इस साल जुलाई में नीरव मोदी को ढूंढने और गिरफ्तार करने का निर्देश जारी किया था।

विदेश मंत्रालय ने अगस्त के पहले सप्ताह में बताया था नीरव मोदी लंदन में है और गृह मंत्रालय ने मोदी के प्रत्यर्पण के लिए आवेदन भी भेजा था। विदेश मंत्रालय ने नीरव मोदी का पासपोर्ट इस साल फरवरी में रद्द कर दिया था।

पिछले दिनों खबर आई थी कि ब्रिटिश अधिकारी प्रत्यर्पण के लिए भारत की तरफ से ब्रिटेन को दिया गया लेटर ऑफ रिक्वेस्ट आरोपी नीरव मोदी के साथ शेयर कर सकते हैं। इस लेटर ऑफ रिक्वेस्ट में पीएनबी घोटाला मामले से जुड़ी जांच की पूरी डिटेल है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | मोबाइल रेडिएशन से कैंसर होता है ? जानिए सेहत पर इसके असर का सच | Aadhaar Update: आधार में क्या बदल सकते हैं घर बैठे, फोटो और मोबाइल नंबर बदलने का क्या है तरीका | सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन से ठगी का नया ट्रेंड; भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शिकायत का तरीका | PM Kisan 24th Installment: अगली ₹2000 की किस्त कब आएगी? किस्त रुकी है तो ऐसे करें जांच | Cyber Fraud: पैसा ट्रांसफर होने से पहले कैसे रुक सकती है साइबर ठगी, ₹5,043 करोड़ बचाने वाले सिस्टम को समझिए | बाबलू डेयरी में किसने चलवाई गोलियां? डिजिटल निगरानी से खुली गांजा, वसूली और बदले की कहानी | Online Fraud: नौकरी और निवेश के नाम पर ₹641 करोड़ की ठगी, आखिर कहां गया पैसा? | सात्विक भोजन क्या है, शरीर को स्वस्थ रखने में इसकी क्या भूमिका? डॉ. अरुण कुमार जायसवाल ने बताया सेहत का मंत्र | बॉटनेट क्या है? Sality Malware ने 23 साल तक कंप्यूटरों को कैसे बनाया साइबर हथियार | Digital Arrest Scam का पैसा कहां गया? CBI ने खोला APK और बैंक खातों का खेल |
11-09-2026