देखें वीडियो दिल्ली की एक लेडी-डांस का स्टाइल शानदार आरोप लूटपाट और ब्लैकमेलिंग का

https://youtu.be/2LYIuJg2YlE    

हम आपको बताने जा रहे हैं दिल्ली की एक लेडी डकैत के बारे में। लेकिन उसके बारे में पूरी स्टोरी जानने से पहले उपर दिए गए लिंक को क्लिक कर वीडियो देख लीजिए। ये वीडियो उसी लेडी डकैत का है जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। वीडियो में उसका डांस देखककर मत चौंकिए क्योंकि इस ले़डी डकैत का अंदाज बिल्कुल फिल्मी और टशन एकदम धाकड़ो वाला हैं और डांस माइकल जेक्सन की तरह करती है। दिल्ली पुलिस ने इसे दो दर्जन से ज्यादा वारदातों में लिप्त होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। लड़के जैसी वेश भूषा में रहने वाली इस लेडी को लोग फिल्म फुकरे के भोलू पंजाबन से लेकर लेडी डान तक के नाम से पुकारते हैं। वैसे उसका असली नाम सोनिया है। पुलिस का आरोप है कि वह बाइक पर निकलती है उसके हाथ में सर्जिकल ब्लेड होता है औऱ निशाना राहगीर होते हैं। ब्लेड से हमला कर लूटपाट करने वाली इस लेडी डान का खौफ इस कदर व्याप्त था कि लोग डरते थे क्योंकि कालोनी के बच्चों को फर्जी केस में फंसाने की धमकी देने वाली ये लेडी सामने वाले को दबाने के लिए हर हद से गुजर जाती थी।
आरोप है कि दिल्ली की ये लेडी डकैत लड़को का हुलिया बनाकर सर्जिकल ब्लेड से पहले लोगो को चोटिल करती थी और फिर उनके कीमती समान कैश मोबाइल पर हाथ साफ कर देती थी।
लेडी डॉन का खोफ़ इस कदर था की ये छोटे बच्चो से एक्सटॉर्शन करती थी फर्जी मुकदमे दर्ज कराने की धमकी देती थी। दिल्ली के करावल नगर और आसपास  इसके पुकार का  नाम चीरा था और उससे इलाके में इसकी काफी दहशत थी।
पुलिस के मुताबिक ये करीब दो दर्जन से ज्यादा वारदातो को अंजाम दे चुकी है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | कार हैकिंग क्या है? Tesla FSD मामला बताता है कि सॉफ्टवेयर से छेड़छाड़ कैसे बन सकती है जानलेवा खतरा | CISF में खेल सुविधाएं: जवानों की फिटनेस के लिए नोएडा में नया मल्टी-स्पोर्ट एरिना | साइबर सुरक्षा के 10 जरूरी नियम: पासवर्ड, डेटा बैकअप और ऑनलाइन ठगी से ऐसे बचें | सीआईएसएफ महिला तीरंदाजी टीम बनी चैंपियन, बल ने 16 पदक जीते | मोबाइल पर बिना लॉगिन किए ही आ रहा है OTP या Approval request ? अकाउंट हैक होने से पहले कर लें यह काम | CISF जवान की मौत पर परिवार को कितना पैसा मिलता है? बीमा, पेंशन और सरकारी सहायता की पूरी जानकारी | AI से कैसे होती है साइबर ठगी? आपकी आवाज, बैंक खाते और शेयर निवेश पर मंडरा रहा खतरा | JEE main के लिए NTA का सिलेबस, ऐसे करें डाउनलोड | आपके नाम पर खुल सकता है म्यूल बैंक खाता, साइबर ठगी में फंसने से बचने के लिए जानें ये जरूरी बातें | WhatsApp चलाने का तरीका बदल सकता है! SIM Binding के नए नियम से किसे होगी परेशानी? |
31-10-2026