दिल्ली में जुटेंगे 11 राज्यों से वनवासी क्षेत्रों में काम करने वाले हनुमान और उनके राम

👁️ 640 Views

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन द्वारा 23 फरवरी 2020 रविवार को इंदिरा गांधी इन्डोर स्टेडियम नई दिल्ली में वनवासी रक्षा परिवार कुंभ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश के 11 राज्य तथा दिल्ली-एनसीआर एवं आस पास के महानगरों से वनवासी जागरण एवं कल्याण के कार्य में लगे हुए कार्यकर्ता एवं नगर के प्रबुद्ध और सेवा भावी लोग उपस्थित होने जा रहे हैं।
फाउंडेशन के संगठन प्रभारी वीरेंद्र कुमार ने नई दिल्ली स्थित प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि बताया कि वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन एकल अभियान के अंतर्गत देश के वनवासी जनजाति एवं पिछडे़ क्षेत्रों के 4 लाख गांवों में बसे वनबंधुओं की धार्मिक अस्मिता, स्वाभिमान, स्वावलंबन और राष्ट्रवाद की भावना को प्रबल करने के लिए समर्पित है।

आज देश में 70 हजार गावों में संगठन के संस्कार केंद्र चल रहे हैं। वनवासी समाज के जागरण तथा सशक्तिकरण का कार्य निरंतर जारी है। कुंभ में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने एवं फाउंडेशन के कार्यो से अवगत कराने के लिए दिल्ली-एनसीआर में 101 राष्ट्र-रक्षा-यज्ञ, गोष्ठी, समरसता सहभोज का आयोजन किया गया। 
इसका उद्देश्य नगरीय समाज को वनवासी क्षेत्रों की समस्याओं से जोड़ना है। वनवासी समाज की गरीबी, अशिक्षा तथा धर्मांतरण के प्रति प्रबुद्ध समाज का ध्यान आकृष्ट कर सहयोगी बनाने के लिए वनवासी रक्षा परिवार कुंभ का आयोजन किया जा रहा है। कुंभ 2020 के संयोजक हेमंत बत्रा ने बताया कि कुंभ में वनवासी क्षेत्र में फाउंडेशन द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी जाएगी। साथ ही आसाम, हिमाचल तथा प्रशिक्षण केन्द्र के प्रशिक्षित वनवासी कार्यकर्ताओं द्वारा मंचीय प्रस्तुति दी जाएगी।
कुंभ के मंच पर देश के प्रमुख संत परमादरणीय स्वामी चिदानंद सरस्वती जी महाराज, महामंडलेश्वर आचार्य स्वामी अनुभूतानंद गिरि जी महाराज एवं परम पूज्य गीता मनीषी  श्री ज्ञानानंद महाराज जी के साथ केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे, गोवा के पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा, विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विष्णु सदाशिव कोकजे आदि महानुभाव का मार्गदर्शन मिलेगा। कुंभ का शुभारंभ दोपहर 3:00 बजे से होगा।

Latest Posts

Breaking News
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सीसीटीवी कैमरा लगाने के नियम बदल गए! जानिए क्या है अपडेट | Sapne Me Bail Dekhna: कहीं ये बड़ा धन लाभ तो नहीं? जानिए शुभ-अशुभ संकेत | सपने में त्रिशूल देखना शुभ या अशुभ? शिव कृपा से बदल सकती है आपकी किस्मत, जानें मां दुर्गा और महादेव के इन संकेतों का मतलब | ऑनलाइन गेमिंग एडिक्शन इलाज: क्या भारत में समय सीमा समाधान बन सकती है | नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन: पीएम मोदी बोले–विकसित यूपी, विकसित भारत की नई उड़ान | साइबर अपराध से कमाए गए 35,925 करोड़ का रहस्यःईडी की जांच में क्या मिला | मेटा पर क्यों लगा जुर्माना? फेसबुक इंस्टाग्राम पर आखिर क्या छिपाया गया | NHAI इंटर्नशिप 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 15 अप्रैल-जानें सारी जानकारी | आपकी कम जागरूकता बढ़ा रही है साइबर अपराध, जांच एजेंसियां भी हैं परेशान | अदृश्य युद्ध: कोड और एल्गोरिदम से घिरा आम नागरिक—साइबर खतरे की पूरी हकीकत |
30-03-2026