दिल्ली पुलिस में कोरोना से दो की मौत, सीपी ने की मोटिवेशनल मीटिंग

[responsivevoice_button voice=”Hindi Male” buttontext=”इस खबर को ऑडियो में सुनें”]

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली पुलिस के दो एएसआई स्तर के पुलिसकर्मियों की कोरोना से मौत हो गई। दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही पुलिस कमिश्नर ने दिल्ली के सभी थानाध्यक्षों से वीडियो एप्प के माध्यम से बातचीत की। इसे मोटिवेशनल मीटिंग के तौर पर देखा जा रहा है। दिल्ली पुलिस आयुक्त की तरफ से ली जाने वाली इस तरह की यह दूसरी मीटिंग है।

वीटियो एप्प से ली गई बैठक में दिल्ली पुलिस आयुक्त एस एन श्रीवास्तव ने सभी थानाध्यक्षों से कोरोना पर निकाले गए सभी सर्कुलर औऱ एसओपी के बारे में भी विस्तार से चर्चा की। यही नहीं उन्होंने सबको बताया कि कोरोना से बचाव के लिए दिल्ली पुलिस में क्या इंतजाम किए गए हैं।

इस मीटिंग में उन्होंने आइसोलेशन सेंटर, टेस्टिंग सेंटर, चिकित्सा सहायता, वैकल्पिक आवास और पुलिसकर्मियों के लिए अस्पतालों में रिजर्व बिस्तर आदि के बारे में विस्तार से बताया।

गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस में फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट और मध्य दिल्ली में तैनात एएसआई शेष मणी पांडे और बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी में तैनात एएसआई विक्रम की कोरोना से मौत हो गई है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | CISF जवान की मौत पर परिवार को कितना पैसा मिलता है? बीमा, पेंशन और सरकारी सहायता की पूरी जानकारी | AI से कैसे होती है साइबर ठगी? आपकी आवाज, बैंक खाते और शेयर निवेश पर मंडरा रहा खतरा | JEE main के लिए NTA का सिलेबस, ऐसे करें डाउनलोड | आपके नाम पर खुल सकता है म्यूल बैंक खाता, साइबर ठगी में फंसने से बचने के लिए जानें ये जरूरी बातें | WhatsApp चलाने का तरीका बदल सकता है! SIM Binding के नए नियम से किसे होगी परेशानी? | जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर भाग रहा था यात्री, CISF जवान अभिषेक वर्मा ने रोका, DG ने किया सम्मानित | सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक हो जाए तो क्या करें ? हाई कोर्ट के इस फैसले से समझिए अपने अधिकार | वर्दी में चैंपियन: एशियाई खेलों से पुलिस मैदान तक सीआईएसएफ के खिलाड़ियों की पदक गाथा, मिला डीजी का सम्मान | पैरोल जंपर का खेल: 60 करोड़ की हेरोइन, लखनऊ में फैक्ट्री और नक्सली कनेक्शन, दिल्ली पुलिस के खुलासे ने उड़ाए होश | साइबर ठगी के बाद शिकायत करने में देरी क्यों पड़ सकती है भारी? भोपाल के आंकड़ों से समझिए पूरी प्रक्रिया। |
27-10-2026