दिल्ली क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा कुख्यात भगोड़ा

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश का नाम संदीप कुमार उर्फ बाबू है। संदीप पर दिल्ली के शाहदरा, ईस्ट और नार्थ ईस्ट ज़िले में लूट, स्नैचिंग और वहां चोरी के 20 मामले दर्ज है। विवेक थाने के एक मामले में वो भगोड़ा भी घोषित हो चुका है। संदीप की गिरफ्तारी से चैन स्नैचिंग और मोबाइल चोरी के बारह मामले को क्राइम ब्रांच ने सुलझा लिया है। क्राइम की टीम को दिलशाद गार्डन इलाके में एक झपटमारों और लुटेरों के गिरोह के बारे में पता चला। मुखबिरों से ये भी पता चला कि इस गिरोह में एक भगोड़ा भी शामिल है जो अदालत अदालत की तारीखों पर हाज़िर नही हो रहा है। सूचना के आधार पर जाल बिछा कर पुलिस ने संदीप को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक संदीप वारदातों को अंजाम देने के लिए चोरी की गाड़ियों का ही इस्तेमाल करता था। वो घर से गाड़ी लेकर निकलता था और जीटीबी हॉस्पिटल के पार्किंग में गाड़ी को पार्क करता था ताकि आसपास के लोग उसे गाड़ी के साथ ना दे सके। उसके बाद से अपने शिकार की तलाश में निकलता था । ज्यादातर हाईवे पर चलने वाले गाड़ियों के ड्राइवर को निशाना बनाता था । इसके अलावा पार्क में घूमने वाले बुजुर्ग लोग और महिलाओं के साथ भी लूट और स्नैचिंग की वरदस्तों को अंजाम देता था। दिन भर लूट और चोरी की ऐसी वारदातों को अंजाम देने के बाद से वो शाम को वापस GTB हॉस्पिटल के पार्किंग पर जाता था और वहां से गाड़ी लेकर घर चला जाता था । अकेले संदीप ही नहीं बल्कि उसका पूरा गिरोह इस तरह से वारदातों को अंजाम देता था ।फिलहाल इस मामले में अभी संदीप की गिरफ्तारी हुई है और पुलिस उसके बाकी साथियों को तलाश कर रही है। संदीप के पास से एक चोरी की मोटरसाइकिल और एक देसी कट्टा बरामद हुआ। जिसके क्राइम ब्रांच ने आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | AI का भविष्य: नकली आवाज और डीपफेक के दौर में भारत कैसे रहेगा सुरक्षित? | LPG eKYC कैसे करें? 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए नया नियम, घर बैठे ऐसे पूरा करें BAA | Digital Arrest Scam: फोन पर ऐसा क्या हुआ कि 68 साल के बुजुर्ग ने तोड़ दी FD और गंवा दिए ₹1.12 करोड़? | Online Shopping Fraud: ऑनलाइन खरीदारी और बैंकिंग में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, पेमेंट से पहले जांचें ये 10 बातें | Shahzad Bhatti Network पर UAPA प्रतिबंध: कौन है शहजाद भट्टी और अब क्या बदल जाएगा? | कोयला चोरी कैसे रोक रही CISF? झारखंड-बंगाल की खदानों में ‘Zero Coal Leakage’ पर जोर | Cyber Crime FIR: ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत के बाद क्यों जरूरी हैं शुरुआती घंटे, कर्नाटक ने बदला जांच का तरीका | ₹12.84 करोड़ गए कहां? 317 ट्रांजैक्शन, 34 खाते और फिर USDT | UPI पेमेंट पर क्या है नया नियम: ₹2,000 से ज्यादा यूपीआई पेमेंट पर क्या आपके खाते से पैसे कटेंगे ? समझिए विस्तार से | Cyber Security पर BRICS में बड़ी चिंता, PM Modi ने बताया Technology के गलत इस्तेमाल का खतरा |
21-09-2026