ओएनजीसी में नौकरी दिलाने के बड़े रैकेट का भांडाफोड़

इंडिया विस्तार, नई दिल्ली

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ओएनजीसी(आयल एंड नेचुरल गैस कारपोरेशन) में नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं के साथ चल रहे ठगी के बड़े रैकेट का खुलासा किया है। इस सिलसिले में ग्रामीण विकास मंत्रालय के दो कर्मचारियों सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से 27 मोबाइल फोन, दो लैपटाप, फर्जी वोटर आई कार्ड और 45 सिम बरामद हुए हैं।   

ओएनजीसी ने दिल्ली के वसंत कुंज नार्थ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि नौजवानों को सहायक इंजीनियर की नौकरी दिलाने के नाम पर जालसाजी की जा रही है। मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी भीष्म सिंह की देखरेख में एसीपी आदित्य गौतम, इंसपेक्टर सुनील जैन, रिछिपाल, एसआई अरविंद, विमल दत, एएसआई महेश, श्रीओम, राजेश, हवलदार रामदास, योगेश, सिद्धार्थ सिपाही परमिंदर  और परमजीत की टीम बनाई गई।

जांच में पता चला कि नौजवानों को ओएनजीसी के अधिकारिक मेल से सूचना आती थी और उनका साक्षात्कार कृषि भवन में होता था। उन्हें एक रणधीर सिंह उर्फ कुणाल किशोर से मिलवाया जाता था और वह उनसे 22 लाख रूपये लेता था लेकिन बाद में रणधीर सिंह गायब हो गया। पुलिस ने इस मामले में जगदीश राज, संदीप कुमार, वसीम, अंकित गुप्ता, विशाल गोयल, सुमन सौरभ और किशोर कुणाल को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक सिंडिकेट चलाने वाले यह लोग मार्डन तकनीक का इस्तेमाल कर रहे थे। हैदराबाद के कंसलटेंसी फर्म में काम करने वाला रवि चंद्रा नौकरी चाहने वाले नौजवानों को जाल में फांसता था। कुणाल लोगो को भरोसा दिलाता था कि उसके एक रिश्तेदार ओएनजीसी में हैं और नौकरी के इच्छुक लोगों से कागजात आदि लेकर फर्जी इंटरव्यू आयोजित करता था। विशाल गोयल साफ्टवेयर इंजीनियर था  इसलिए उसकी मदद से ईमेल बनाई जाती थी। कृषि भवन में इंटरव्यू होने की वजह से लोगों को यकीन हो जाता था और पैसे दे देते थे।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर भाग रहा था यात्री, CISF जवान अभिषेक वर्मा ने रोका, DG ने किया सम्मानित | सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक हो जाए तो क्या करें ? हाई कोर्ट के इस फैसले से समझिए अपने अधिकार | वर्दी में चैंपियन: एशियाई खेलों से पुलिस मैदान तक सीआईएसएफ के खिलाड़ियों की पदक गाथा, मिला डीजी का सम्मान | पैरोल जंपर का खेल: 60 करोड़ की हेरोइन, लखनऊ में फैक्ट्री और नक्सली कनेक्शन, दिल्ली पुलिस के खुलासे ने उड़ाए होश | साइबर ठगी के बाद शिकायत करने में देरी क्यों पड़ सकती है भारी? भोपाल के आंकड़ों से समझिए पूरी प्रक्रिया। | क्या आप जानते हैं स्टेशन मास्टर का काम,उसकी सैलरी ? | कर्तव्य निभाते हुए बिछड़ गए तीन पुलिसकर्मी, दिल्ली में 154 शहीदों को नम आंखों से नमन | एसबीआई के नाम पर फोन आए तो सावधान! डेटा लीक का यह दावा आपके लिए भी बन सकता है खतरा | सनी लियोनी और MTV Webbed: कैसे साइबर जागरूकता को युवाओं के लिए बनाया दिलचस्प? | वर्दी वालों को हनी ट्रैप में फंसाकर कैसे होती है जासूसी? SSB ने साइबर खतरों से किया सतर्क |
23-10-2026