दिल्ली में फिर पकड़ा गया अवैध हथियारों का जखीरा

इंडिया विस्तार, नई दिल्ली

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को राजधानी में हथियारों का जखीरा सप्लाई करने वाले एक बड़े बदमाश को दबोचने में कामयाबी हासिल हुई है। दिल्ली मेे आ रहे हथियारों की खेप को लेकर दिल्ली पुलिस काफी समय से काम कर रही थी स्पेशल सेल को बड़ा इनपुट मिला कि राजधानी में अब तक 400 अवैध पिस्टल की खेप पहुचाने वाला कालू साहू दिल्ली में हथियारों की सप्लाई देने आने वाला है जिसके बाद दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीम ने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के पास जाल बिछाया और हथियारों का बड़ा सप्लायर कालू साहू पकड़ा गया।

पुलिस को उसके पास से 23 सॉफिस्टिकेटेड पिस्तौल बरामद हुए हैं।…कालू साहू ने पूछताछ में  पहले गुमराह करने की कोशिश की। लेकिन जब स्पेशल सेल ने कड़ाई से पूछताछ की तब जाकर उसने बताया कि वो दिल्ली एनसीआर में अब तक 15 बार के आसपास आ चुका है और हर बार हथियारों की खेप दिल्ली एनसीआर के बदमाशों तक पहुँचा चुका है…उसने पुलिस को बताया कि उसे 12 से 15 हज़ार में एक पिस्टल आसानी से मुहैया हो जाती थी और जिसे वो आगे 35 हज़ार तक बेच देता था । ये मध्यप्रदेश के दमोह का रहने वाला है और पहले भी कई बार दिल्ली एनसीआर में आसानी से हथियारों की सप्लाई कर चुका है..पुलिस ने इसे जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के पास से 13 सितम्बर को गिरफ्तार किया है। कालू साहू दिल्ली के तमाम गैंगेस्टरो को अवैध हथियार मुहैया कराता था….ये मध्यप्रदेश, बिहार और यूपी से हथियारों की खेप लाता था। पिछले 2 महीने से ज्यादा एक्टिव था जिसके बाद स्पेशल सेल की टीमें इसके पीछे लगी थी। स्पेशल सेल के मुताबिक इसने जितने चक्कर अब तक राजधानी के लगाए हैं उसके हिसाब से ये 400 अवैध पिस्टल दिल्ली एनसीआर में सप्लाई के लिए ला चुका है। पुलिस अब उन लोगों तक पहुचने की कोशिश कर रही है जिन लोगों तक इसने अवैध हथियारों की सप्लाई की है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | साइबर ठगी के इस नए तरीके ने पुलिस को भी डाल दिया सकते में, हो जाइए आप भी सावधान ! | CISF News: DG ने खुद किया रक्तदान, फिर 500 जवानों ने उठाया बड़ा कदम | ड्रग तस्करी से टेरर फंडिंग तक, मोबाइल चैट ने कैसे खोली संदिग्ध कड़ी? | दिल्ली साइबर क्राइम पर बड़ा बदलाव: ऑनलाइन ठगी के बाद D4C और 1930 कैसे करेंगे मदद | भारत में उच्च शिक्षा की समस्याएं: महंगी फीस कैसे निगल रही मध्यम वर्ग के सपने | ISRO के रॉकेट मिशनों से जुड़े रसायनी केंद्र की सुरक्षा CISF के हाथ, जानिए क्यों अहम है यह परिसर | विदेश में नौकरी का झांसा देकर बनाते थे साइबर गुलाम, म्यांमार ने रखा मृत्युदंड का प्रावधान | गंगा में ऊदबिलाव के लिए कहां बचा ठिकाना? 22 नदियों के सर्वे में सामने आई चिंताजनक तस्वीर | डिजिटल अरेस्ट का पैसा कहां जाता है? म्यूल खातों से विदेश तक समझिए ठगी की रकम खपाने का पूरा खेल | क्या आप जानते हैं भारत का सबसे पुराना एयरपोर्ट कौन सा है ? जानिए सब कुछ |
03-09-2026