दिलवालों की दिल्ली में 20 रुपये के लिए ऑटो चालक की नृसंश हत्या

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। बीती रात एक बार फिर दिल्ली का बेरहम चेहरा सामने आया जब एक घायल ऑटो चालक को तड़पता देख अस्पताल ले जाने की बजाय लोग वीडियो बनाते रहे.। मामला दिल्ली के कनॉट प्लेस का है जहां एक ऑटो चालक को चार लड़को ने चाक़ू मारकर कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बाद में उसे गश्त कर रहे पुलिसकर्मी ने किसी तरह अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक़ घटना रात करीबन 11 -25 बजे की है। खानपुर से चार लड़कों ने एक ऑटो किराए पर कनॉट प्लेस तक के लिए लिया। रास्ते में अतिरिक्त सवारी औऱ नाइट चार्ज को लेकर ऑटो चालक जहांगीर की बहस हो गई।

बहस कुछ ही देर मेे झगड़े में बदल गया तब तक वो लोग केजी मार्ग पहुंच चुके थे। पता चला है कि ऑटो में बैठे लड़कों में से एक ने चाकू निकाल कर जहाँगीर पर हमला कर दिया। जहाँगीर के छाती पर दो बार वार करने के बाद चारो वहाँ से भाग निकले। घायल अवस्था मे जहाँगीर ऑटो से गिर गया। वहाँ मैजूद लोगो ने जहँगीर को अस्पताल पहुचाने की बजाय उसका वीडियो बनाते रहे। लेकिन रतन सिंह नाम का एक शख्स ने पुलिस को फ़ोन कर जानकारी दी।जिसके बाद पुलिस ने जहँगीर को पीसीआर में बैठा कर आरएमएल अस्पताल ले गए। जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर पुलिस आरोपी को ढूंडने में जुट गई तभी एक स्थानीय नागरिक की मदद से एक आरोपी को पुलिस ने पकड़ा उसके हाथ मे हमले में इस्तेमाल चाकू भी था जिससे पूछताछ के बाद तीन ओर आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ में पता चला कि चारो नाबालिक है।उम्र 17 से साढ़े 17 के बीच की है।आरोपियों ने बताया कि खानपुर से इंडिया गेट आने के लिए 100 रुपया किराया तय हुआ था।लेकिन जहँगीर  120 नाईट चार्ज के रूप में माग रहा था इसी बात की लेकर झगड़ा हुआ था। वही जहँगीर के रिश्तेदार का कहना है कि जहँगीर ओखला इलाके में रह रहा था।पिछले 8 साल से दिल्ली में ऑटो चला रहा था। मूल रूप से पश्चिम बंगाल के मालदा का रहने वाला है। उसके घर में चार छोटे छोटे बच्चे है। इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस दिल्ली वासियो से अपील कर रही है कि अगर कोई शख्स घायल अवस्था मे दिखे तो मदद करे।पुलिस कभी परेशान नही करती। पुलिस उन लोगो को हर संभव मदद करेंगी। जो घायलों को अस्पताल पहुँचाएगी। दिल्ली पुलिस का ये भी कहना है कि आरोपियों की उम्र 16 साल से ज्यादा है।इएलिये कोर्ट से अपील करेंगी सभी को माइनर की जगह मेजर आरोपी की तरह ट्रीट किया जाए।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | CKYC नंबर है या नहीं? अभी जानें, एक नंबर से आसान होगी बैंकिंग और बढ़ेगी साइबर सुरक्षा | श्राद्ध में कौवे को पहला ग्रास क्यों दिया जाता है? जानिए काक बलि का रहस्य | ऑपरेशन Cy-Vajra में बड़ा खुलासा, 8 फर्जी कॉल सेंटर सील, 49 गिरफ्तार, ऐसे काम करता है साइबर ठगी का नेटवर्क | RBI आंतरिक लोकपाल (Internal Ombudsman) क्या है? साइबर फ्रॉड पीड़ितों के लिए शिकायत निवारण का मजबूत सुरक्षा तंत्र | दिल्ली ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, जानिए कैसे मिलकर काम करती हैं Delhi Traffic Police और दूसरी एजेंसियां | बिना डेटा वाला मोबाइल रिचार्ज प्लान क्यों बन रहा है लोगों की पहली पसंद? | क्या आपका स्मार्टफोन आपकी जासूसी कर रहा है? जेब में रखा फोन कैसे बन सकता है निगरानी का सबसे बड़ा हथियार | भारत में डिजिटल इंडिया अभियान का अगला बड़ा पड़ाव गांवों तक आधुनिक तकनीक पहुंचाना माना जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में भारतनेट, 5G, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) जैसी तकनीकों को ग्रामीण क्षेत्रों तक ले जाने के लिए कई प्रयास हुए हैं। अब इन्हीं प्रयासों को नई गति देने का दावा एक ऐसे मॉडल के जरिए किया गया है, जिसमें भारतीय स्टार्टअप, देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान और सरकारी अनुसंधान संगठन एक साथ काम कर रहे हैं। | वन्दे माँ नर्मदे: माँ नर्मदा की महिमा, इतिहास और भारतीय संस्कृति को समर्पित महत्वपूर्ण कृति | रांची में हैं मनोकामना पूरी करने वाले वृक्ष |
18-07-2026