ढाई सौ करोड़ की हेरोइन ज़ब्त साल की सबसे बड़ी कार्रवाई

एनसीबी ने जम्मू कश्मीर में ढाई सौ करोड़ की हेरोइन ज़ब्त की है । यह खेप पंजाब जा रही थी ।

जब कश्मीर की वादियों में करोड़ो रूपये की ड्रग्स की खेप ढूंढती नारकोटिक कन्ट्रोल ब्यूरो की टीम पहुंची तो टीम के जवान भी देखकर दंग रह गए। जैसे जैसे आगे बढ़े उन्हें पता चलता गया कैसे बोरी के अंदर करोड़ो रूपये की ड्रग को दबा कर छुपाया गया था। नारकोटिक कन्ट्रोल ब्यूरो ने जब इस बोरी को खोला तो सेकड़ो करोड़ की हेरोइन बोरी के अंदर से बरामद की गई.. दरसल नारकोटिक कन्ट्रोल ब्यूरो को जानकारी मिली थी की अफगानिस्तान से भारी मात्रा में हेरोइन की एक खेप कश्मीर में लाई गई है.. जिसे देश के अलग अलग राज्यो में सप्पलाई किया जाना था.. बीती 2 सितंबर को जम्मू कश्मीर एनसीबी यूनिट ने जब एक सेंट्रो कार को रोका.. और गाड़ी की तलाशी ली गयी तो सेंट्रो कार के अंदर से 22 किलो हेरोइन बरामद की गई…
एनसीबी के उप महानिदेशक एस के झा ने बताया कि कैसे ड्रग तस्करों ने सेंट्रो कार के अंदर अलग अलग जगहों पर हेरोइन को छुपाया था ताकि पुलिस और जांच एजेंसियों को कार के अंदर ड्रग्स होने की भनक न लग सके.. सेंट्रो कार से गिरफ्तार किए गए तीनो ड्रग तस्कर से पुछताछ की गई तो पता चला की 22 किलो हेरोइन पंजाब के जलंधर में परमजीत को सप्पलाई की जानी थी.. 3 सितंबर को जब परमजीत सिंह ड्रग लेने जालंधर आया तो घात लगाई बैठी एनसीबी की टीम ने परमजीत को गिरफ्तार कर किया और परमजीत के पास से 22 लाख कैश भी बरामद किया गया जिसके बदले परमजीत हेरोइन खरीदना चाहता था..
पूछताछ में परमजीत ने बताया की जम्मू कश्मीर के एक घर मे 38 किलो हेरोइन छुपाई गयी है जिसे बाद में एनसीबी ने बरामद कर लिया.. एनसीबी के इस आपरेशन में 60 किलो अफगानी हेरोइन बरामद की गई जिसकी कीमत लगभग 250 करोड़ के आसपास आंकी जा रही है.. एनसीबी अब इन चारों से पूछताछ कर रही है इनके अफगानिस्तान कनेक्शन की जांच कर रही है.. अभी तक की जांच में परमजीत इन चारों में मास्टरमाइंड है.. परमजीत ही अफगानिस्तान से ड्रग्स को भारत में मंगवाता था. एनसीबी की माने तो अफगानिस्तान से हेरोइन पाकिस्तान लाई जाती है बाद में पाकिस्तान इंडिया बॉर्डर से कश्मीर की वादियों में और फिर कश्मीर से पंजाब और बाद में दिल्ली मुम्बई और अलग अलग राज्यो में सप्पलाई किया जाता था..
एनसीबी ने इनके पास से कुछ अफगानी करेंसी भी बरामद की है। नारकोटिक कन्ट्रोल ब्यूरो की माने तो ये इस साल की सबसे बड़ी ड्रग की खेप है जिसे जम्मू कश्मीर से बरामद किया गया है..

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सावधान! साइबर ठग बदल रहे हैं ठिकाना, बचना है तो जानिए ये उपाय | भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 में रिकॉर्ड कारोबार, 1.8 लाख लोग पहुंचे, ₹5,000 करोड़ के अवसर | सावन महोत्सव में दिखी बिहार की महिलाओं की नई तस्वीर, स्टॉल से सम्मान तक छाया उद्यमिता का रंग | ऑनलाइन प्रिडेटर से कैसे बचें ? साइबर स्टॉकिंग, फेक प्रोफाइल और ऑनलाइन उत्पीड़न से सुरक्षा के तरीके | पेंशन कार्ड वाले ऑफर से सावधान, जानिए बचने के उपाय | Rent a Boyfriend Scam: महिला हैं तो जरूर पढ़ लें, और रहिए सावधान | 14 ATM काटे, 13 साल तक बचता रहा! मेवात का ATM मशीन काटने वाला बदमाश भिवाड़ी से गिरफ्तार | CISF की श्रुति जोशी ने Commonwealth Fencing Championships में जीता टीम गोल्ड, व्यक्तिगत स्पर्धा में भी हासिल किया था कांस्य | पार्सल स्कैम क्या है? सोशल मीडिया दोस्ती से कस्टम अधिकारी तक, ऐसे होती है ऑनलाइन ठगी | मानव हाथी संघर्ष के कारण और उपाय: झारखंड में क्यों बढ़ रहा टकराव, क्या है वन विभाग की रणनीति? |
17-08-2026