यूपी में खेल और खिलाड़ियों के लिए मिलने लगी यह सारी सुविधाएं

इंडिया विस्तार, लखनऊ

उत्तर प्रदेश में खेल औऱ खिलाडियों के लिए सरकारी स्तर पर कई सारी योजनाएं शुरू की गई हैं। सरकार ने खेल को बड़े शहर से छोटे शहर औऱ छोटे शहर से गांव और तहसील तक खेल को पहुंचाने के लिए कार्य योजना तैयार की है। यूपी के खेल मंत्री चेतन चौहान के मुताबिक मोदी के नारे खेलो इंडिया खेलो और सीएम योगी के खेल में रूचि ने यूपी को में खेल औऱ खिलाड़यों के लिए स्वस्थ माहौल बनाने का काम किया है।

हर जिले में स्टेडियम

उनके मुताबिक पहले के आधे अधूरे काम पूरा करा उनका पोजेशन लेने के साथ साथ उस पर काम शुरू कराया जा रहा है। हर जिले मेें एक स्टेडियम के फार्मूले पर चल रही सरकार के मुताबिक 75 में से 67 जिलों में स्टेडियम हैं 6 जिले ऐसे बचे हैं जहां पर स्टेडियम अभी नहीं हैं। खेलों के लिए 6 महीने की जगह 10 महीने का समय निर्धारित कर दिया गया है। यहां तक की खेल अधिकारियों को भी कोचिंग करने के लिए कहा गया है।

स्पोर्टस कालेज होस्टल में अब नया रूल 

यूपी में तीन स्पोर्टस कालेज और 45 होस्टल हैं इनमें होने वाले चयन पर सवाल ना उठे उसके लिए कई कदम उठाए गए हैं। एक ही दिन में चयन सेलेकर वेब पर परिणाम प्रकाशित करने आदि की व्यवस्था की गई है।

मेडल जीतने वालों को नकद राशि

यूपी में घोषणा की गई है कि ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले को 6 करोड़, सिल्वर के लिए 4 करोड़ और ब्रोंज के लिए 2 करोड़ रूपया सरकार देगी। इसके अलावा खिलाडियों के लिए 11 विभागों में सरकारी नौकरी खोल दी गई हैं। अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी, मेडल विनर और अर्जुन पुरस्कार, द्रोण पुरस्कार विजेताओं को 20 हजार रूपये तक प्रतिमाह का पेंशन देने का फौसला भी लिया गया है। एशियाड में गोल्ड मेडल को 50,सिल्वर को 30 और ब्रोंज को 20 लाख रूपये दिया जा रहा है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | मोबाइल हैक होने से कैसे बचाएं? फोन में ये 7 गलतियां आपको बना सकती हैं साइबर अपराधियों का निशाना | WhatsApp पर मोबाइल नंबर कैसे छिपाएं? आने वाला है नया प्राइवेसी फीचर, जानिए कैसे करेगा काम | त्योहार पर भी ड्यूटी निभाते हैं CISF जवान, DG प्रवीर रंजन ने मिठाई बांटकर बढ़ाया हौसला | CERT-In AI Security Guidelines: एआई से जुड़े साइबर हमले की 6 घंटे में देनी होगी सूचना | मकोका में सजा मिली उम्रकैद, दिल्ली पुलिस ने कैसे जीत ली क्रिमिनल जस्टिस की यह लड़ाई | हैक किए गए ईमेल अकाउंट्स का काला कारोबार: साइबर अपराधी कैसे करते हैं आपके ईमेल का इस्तेमाल? | ईमेल अकाउंट हैक कैसे होता है? AI फिशिंग और बैंकिंग साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके | CISF की नई सुरक्षा व्यवस्था: अब पावर प्लांट से बंदरगाह तक अलग-अलग कमांड संभालेंगे सुरक्षा | दिल्ली-एनसीआर में कोकीन तस्करी का नेटवर्क बेनकाब, युवाओं तक कैसे पहुंच रहा था ड्रग्स का कारोबार? | पेन ड्राइव के साथ साथ ये चीजें भी आपको बना सकती हैं साइबर क्राइम का शिकार |
10-11-2026