जिंदा नहर में फेंक हत्या करने की वजह प्रेमिका के परिजनों से दोस्ती

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। प्रेम संबंधों पर आपत्ति और पिटाई करने वाले लड़की के परिजनों को सबक सिखाने के लिए एक सिरफिरे आशिक ने 20 साल के युवक को जिंदा नहर में फेंक दिया। मामला दिल्ली के रोहिणी का है। पुलिस ने सिरफिरे आशिक और हत्या में साथ देने वाले उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

रोहिणी पुलिस उपायुक्त एसडी मिश्रा ने बताया कि 26 जनवरी को 20 साल के रोहण के लापता होने का मामला केएन काटजू मार्ग थाने में दर्ज की गई थी। बताया गया था कि कार और मोटरसाइकिल की एसेसरिज की दुकान चलाने वाला रोहण शाम को दुकान से निकला और तभी से लापता है। जांच के दौरान पुलिस को पता लगा कि समयपुर बादली के इलाके में 25 जनवरी की रात रोहण से मिलते जुलते शख्स की लाश हैदरपुर नहर में मिली थी। पोस्टमार्टम में डाक्टरों ने मौत की वजह डूबना बताया था। पुलिस ने फिर भी इस मामले की सघन जांच शुरू की। आसपास से सीसीटीवी खंगालने पर पुलिस को एक मोटरसाइकिल पर रोहण के साथ दो अन्य लोग दिखे। पुलिस अभी जांच कर ही रही थी कि रोहण के पिता ने भी उसकी मौत पर संदेह जताते हुए शिकायत दर्ज करा दी। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस ने अंकित तुसीर और अंशू को गिरफ्तार किया। पूछताछ में पता चला कि अंकित का अपने गांव में रहने वाली वीनीता नाम की लड़की से प्रेम संबंध थे। वीनीता के परिजनों को इस बात पर आपत्ति थी। इस बात को लेकर विनीता के परिजनों ने अंकित की पिटाई भी की थी। रोहण का वीनीता के परिवार वालों से निकटता थी। इसीलिए अंकित ने रोहण को जान से मारने की साजिश रची। इस काम में उसने अपने दोस्त अंशू को भी शामिल कर लिया। 25 को मतभेद दूर करने के बहाने दोनों रोहण को मोटरसाइकिल पर नहर की तरफ ले गए औऱ उसे जिंदा नहर में फेंक दिया।    

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? | WhatsApp Investment Scam से कैसे बचें: Fake Trading App और फर्जी निवेश वेबसाइट की पहचान |
03-10-2026