क्रिकेट के इस खिलाड़ी की पसंद भाजपा

सोमवार को वर्ल्ड कप टीम में चयन होने के चंद घंटों बाद ही भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने भाजपा (BJP) का ट्वीट के जरिए समर्थन का ऐलान किया है। लोकसभा चुनाव 2019 का आगाज हो चुका है इसी बीच जडेजा ने बीजेपी का ट्वीट में सिंबल भी शेयर किया है। साथ ही उन्होंने अपने ट्वीट में नरेंद्र मोदी को टैग करने के साथ अपनी पत्नी का हैशटैग भी इस्तेमाल किया है।

हाल ही में रवींद्र जडेजा का पूरा परिवार सक्रिय राजनीति में आया है। उनकी पत्नी रिवाबा जडेजा ने बीते मार्च ही बीजेपी ज्वाइन की थी। रिवाबा के बाद अब रवींद्र के पिता और बहन भी कांग्रेस का हाथ थामकर राजनीति के मैदान में उतर गए हैं।

गौरतलब है की रवींद्र जडेजा के पिता अनिरुद्ध सिंह और बहन नैना जडेजा ने बीते 14 अप्रैल को ही कांग्रेस ज्वाइन की है। दोनों ने जामनगर जिले के कालावाड़ में कांग्रेस की एक रैली के दौरान यह फैसला किया और कांग्रेस के साथ जुड गए जबकि पत्नी रिवाबा पहले ही बीजेपी में आ चुकी हैं।

सूत्रों के मुताबिक रिवाबा जडेजा ने जामनगर से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की थी, लेकिन जब टिकट घोषणा हुई तो मौजूदा सांसद पूनम माडम ने बाजी मार ली। लेकिन जजेडा परिवार आपस में बंट गया। रवींद्र जडेजा की पत्नी बीजेपी के साथ चली गई, जबकि पिता व बहन ने कांग्रेस का हाथ थाम लिया है। इस तरह रवींद्र जडेजा का पूरा परिवार बीजेपी और कांग्रेस दोनों के समर्थन में राजनीति मैदान में उतर चुका है।

इंग्लैंड में इस साल होने जा रहे वर्ल्ड कप 2019 के लिए 15 अप्रैल यानि कि कल जब 15 खिलाड़ियों की टीम में रवींद्र जडेजा के नाम की घोषणा हुई तो उसके महज तीन घंटे के अंदर ही जडेजा ने साफ कर दिया कि दो धड़ो में बटे हुए परिवार में से वो किसके साथ हैं। उन्होंने सोमवार शाम बाकायदा ट्वीट कर भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी के साथ ही अपनी पत्नी के समर्थन का ऐलान कर दिया।

ताया जा रहा है कि जडेजा परिवार में राजनीतिक मतभेद हो गया था, जिसके बाद रवींद्र जडेजा ने अपनी स्थिति स्पष्ट की है। हालांकि, जडेजा के इस कदम की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना भी हो रही है गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीटों पर तीसरे चरण के तहत 23 अप्रैल को मतदान होना है और उससे पहले रवींद्र जडेजा का यह ट्वीट नई बहस छेड सकता है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | PM Kisan 24th Installment: अगली ₹2000 की किस्त कब आएगी? किस्त रुकी है तो ऐसे करें जांच | Cyber Fraud: पैसा ट्रांसफर होने से पहले कैसे रुक सकती है साइबर ठगी, ₹5,043 करोड़ बचाने वाले सिस्टम को समझिए | बाबलू डेयरी में किसने चलवाई गोलियां? डिजिटल निगरानी से खुली गांजा, वसूली और बदले की कहानी | Online Fraud: नौकरी और निवेश के नाम पर ₹641 करोड़ की ठगी, आखिर कहां गया पैसा? | सात्विक भोजन क्या है, शरीर को स्वस्थ रखने में इसकी क्या भूमिका? डॉ. अरुण कुमार जायसवाल ने बताया सेहत का मंत्र | बॉटनेट क्या है? Sality Malware ने 23 साल तक कंप्यूटरों को कैसे बनाया साइबर हथियार | Digital Arrest Scam का पैसा कहां गया? CBI ने खोला APK और बैंक खातों का खेल | बिहार का विकास कैसे होगा? रोजगार, पलायन और सामाजिक बंटवारे पर उठे बड़े सवाल | Porn Video Scam: वीडियो के चक्कर में फोन हैक, बैंक खाता भी हो सकता है खाली | आंतरिक शांति कैसे पाएं? राजयोगी ब्रह्माकुमार निकुंज ने बताया मन को शक्तिशाली बनाने का रास्ता |
09-09-2026