केन्द्रीय विद्यालय संगठन के 8वें उपायुक्त सम्मेलन का उद्घाटन

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने बुधवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय विद्यालय संगठन के 8वें उपायुक्त सम्मेलन का उद्घाटन किया। तीन दिन तक चलने वाले इस सम्मेलन में केन्द्रीय विद्यालय संगठन के 25 संभागों के उपायुक्त और 05 आंचलिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थानों के निदेशक भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर मानव संसाधन विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव रामचंद्र मीणा विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।


सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए डॉ.निशंक ने कहा कि किसी भी संस्थान में सकारात्मक परिणाम प्राप्त करने के लिए उसके शीर्ष नेतृत्व में सकारात्मक दृष्टिकोण आवश्यक होता है। उन्होंने कहा कि कई बार छोटे-छोटे प्रयास समाज में बड़े परिवर्तन का कारण बनते हैं, इसलिए हम अपने विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों में ऐसी आदतें विकसित करें जो आगे चलकर बड़े बदलाव लाएं। उन्होंने बच्चों में जल संरक्षण और स्वच्छता की आदत विकसित करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि सक्षम, समृद्ध भारत के लिए हमें समर्पित प्रखर, उद्यमशील पीढ़ी को तैयार करना है। देश का भावी नेतृत्व तैयार करने की जिम्मेदारी हमारे विद्यालयों की है।

केन्द्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री, जो केन्द्रीय विद्यालय संगठन के पदेन अध्यक्ष भी होते हैं, ने इस अवसर पर घोषणा की कि केन्द्रीय विद्यालय संगठन के विभिन्न पदों के लिए हाल ही में संपन्न हुई परीक्षाओं के परिणाम एक सप्ताह के अंदर घोषित कर दिये जाएंगे। केन्द्रीय विद्यालय संगठन ये परिणाम 8 जुलाई 2019 को घोषित करेगा।


मानव संसाधन विकास मंत्रालय के संयुक्त सचिव रामचंद्र मीणा ने केन्द्रीय विद्यालय संगठन द्वारा शैक्षिक, खेल और कला व संस्कृति के विभिन्न मंचों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए संगठन के समस्त वरिष्ठ नेतृत्व को बधाई दी।


के.वि.सं. आयुक्त संतोष कुमार मल्ल ने मुख्य अतिथि एवं अन्य समस्त अतिथियों का स्वागत करते हुए इस तीन दिवसीय सम्मेलन की रूपरेखा रखी। अपर आयुक्त (प्रशा.) श्री सौरभ जैन ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सपने में मृत व्यक्ति को देखना क्या संकेत देता है? बात करे, मुस्कुराए या कुछ दे तो जानें सपना फल | साइबर फ्रॉड कैसे रोकें: बैंक, पुलिस और DoT मिलकर कैसे बचा सकते हैं आपका पैसा | साइबर फ्रॉड के बाद बैंक खाता फ्रीज? GRM Portal से अकाउंट खुलवाने की प्रक्रिया जानें | APK File डाउनलोड करते ही खाली हो सकता है बैंक खाता? फोन में तुरंत जांचें ये 10 सेटिंग | मोबाइल रेडिएशन से कैंसर होता है ? जानिए सेहत पर इसके असर का सच | Aadhaar Update: आधार में क्या बदल सकते हैं घर बैठे, फोटो और मोबाइल नंबर बदलने का क्या है तरीका | सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन से ठगी का नया ट्रेंड; भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शिकायत का तरीका | PM Kisan 24th Installment: अगली ₹2000 की किस्त कब आएगी? किस्त रुकी है तो ऐसे करें जांच | Cyber Fraud: पैसा ट्रांसफर होने से पहले कैसे रुक सकती है साइबर ठगी, ₹5,043 करोड़ बचाने वाले सिस्टम को समझिए | बाबलू डेयरी में किसने चलवाई गोलियां? डिजिटल निगरानी से खुली गांजा, वसूली और बदले की कहानी |
14-09-2026