केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को रेप्को बैंक का लाभांश चेक सौंपा

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से रेप्को बैंक अध्यक्ष तथा प्रबंध निदेशक ने आज यहाँ मुलाकात कर उन्हें वित्त वर्ष 2018-19 के लिये 15.26 करोड़ रुपये का लाभांश चेक सौंपा।

वर्ष 1969  में स्थापित रेप्को बैंक एक बहु राज्य सहकारी समिति है तथा इसे बर्मा और श्रीलंका से प्रत्यावर्तन के पुनर्वास के लिये स्थापित किया गया। रेप्को बैंक का प्रशासनिक नियंत्रण गृह मंत्रालय के पास है।

31.03.2019 के डेटा के अनुसार भारत सरकार के पास रेप्को बैंक की 49.15% शेयर पूंजी थी, चार दक्षिणी राज्य सरकारों के पास 6.24% और शेष 45% शेयर पूंजी व्यक्तिगत शेयर धारकों के पास थी।

वित्त वर्ष 2018-19 के लिए बैंक का कुल व्यापार 15,230 करोड़ रु का रहा। बैंक ने 107 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया और अपने हितधारकों के लिए 20% का लाभांश घोषित किया। रेप्को बैंक के अध्यक्ष डॉ पी सेंथिलकुमार और एमडी आर एस इसाबेला ने 2018-19 का लाभांश चेक केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को सौंपा। इस मौके पर कृष्ण बहादुर, संयुक्त सचिव (एफएफआर प्रभाग) गृह मंत्रालय भी उपस्थिति थे।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | साइबर धोखाधड़ी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, साइबर ठगों को नहीं मिलेगी आसानी से राह | मोबाइल हैक होने से कैसे बचाएं? फोन में ये 7 गलतियां आपको बना सकती हैं साइबर अपराधियों का निशाना | WhatsApp पर मोबाइल नंबर कैसे छिपाएं? आने वाला है नया प्राइवेसी फीचर, जानिए कैसे करेगा काम | त्योहार पर भी ड्यूटी निभाते हैं CISF जवान, DG प्रवीर रंजन ने मिठाई बांटकर बढ़ाया हौसला | CERT-In AI Security Guidelines: एआई से जुड़े साइबर हमले की 6 घंटे में देनी होगी सूचना | मकोका में सजा मिली उम्रकैद, दिल्ली पुलिस ने कैसे जीत ली क्रिमिनल जस्टिस की यह लड़ाई | हैक किए गए ईमेल अकाउंट्स का काला कारोबार: साइबर अपराधी कैसे करते हैं आपके ईमेल का इस्तेमाल? | ईमेल अकाउंट हैक कैसे होता है? AI फिशिंग और बैंकिंग साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके | CISF की नई सुरक्षा व्यवस्था: अब पावर प्लांट से बंदरगाह तक अलग-अलग कमांड संभालेंगे सुरक्षा | दिल्ली-एनसीआर में कोकीन तस्करी का नेटवर्क बेनकाब, युवाओं तक कैसे पहुंच रहा था ड्रग्स का कारोबार? |
11-11-2026