एनसीआर योजना बोर्ड से नोएडा-ग्रेटर नोएडा मैट्रो को 406 करोड़ रूपए का फंड जारी

राष्‍ट्रीय रा%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%8f%e0%a4%a1%e0%a4%be-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%9f%e0%a5%8d%e0%a4%b0%e0%a5%8b

राजधानी क्षेत्र योजना बोर्ड (एनसीआरपीबी) ने नोएडा-ग्रेटर नोएडा मैट्रो परियोजना को प्रथम ऋण किस्‍त के रूप में 406 करोड़ रूपए की निधि जारी की है ताकि इस महत्‍वपूर्ण मैट्रो परियोजना के निष्‍पादन में तेजी लाई जा सके।

इससे पूर्व एनसीआरपीबी ने 29.70 किमी नोएडा-ग्रेटर नोएडा मैट्रो परियोजना के लिए नोएडा मैट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) को 1,587 करोड़ रूपए के ऋण की भी मंजूरी दी। इस परियोजना की अनुमानित लागत 5,533 करोड़ रूपए है। इस 20 वर्षीय ऋण में 7 प्रतिशत की वार्षिक ब्‍याज दर और किस्‍तों के समय से पुनर्भुगतान के लिए 0.25 प्रतिशत के प्रोत्‍साहन के साथ ऋण के पुनर्भुगतान के लिए एक पांच वर्षीय अधिस्‍थगन भी शामिल है। इस खंड को पूर्ण करने की लक्षित तिथि अप्रैल, 2018 है।

ऋण की प्रथम किस्‍त के भुगतान की घोषणा करते हुए, एनसीआरपीबी के सदस्‍य –सचिव बी.के. के त्रिपाठी ने कहा कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा मैट्रो संपर्क राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में निर्बाध यात्रा के लिए महत्‍वपूर्ण हैं, जिसके लिए बोर्ड प्रतिबद्ध है। उन्‍होंने कहा कि इस महत्‍वपूर्ण खंड पर और अधिक निधि को जारी करना इस खंड की भौतिक और वित्‍तीय प्रगति पर निर्भर करता है। एनसीआर क्षेत्रीय योजना 2021 में एनसीआर शहरों के बीच संपर्क को मजबूत बनाने की आवश्‍यकता पर जोर दिया गया है। मेट्रो सार्वजनिक परिवहन के रूप में एक सर्वाधिक कुशल, गतिमान, आसान और पर्यावरण अनुकूल साधन के रूप में उभर रही है।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Fake APK App Scam: Android यूजर्स के लिए नया खतरा, जानिए कैसे बचें | Malware Alert: नकली Software Update से फोन हैक, Delhi Police केस से सीखें बचाव के पक्के तरीके | संगति का प्रभाव और सनातन धर्म की व्यापकता | AI का युग: भारतीय विद्यार्थियों और युवाओं के लिए वे उपकरण जो 2026 में सबसे ज़्यादा काम आ रहे हैं | पासवर्ड नहीं, पासफ़्रेज़ अपनाइए — मजबूत साइबर सुरक्षा की नई आदत | सीमाहीन साइबर अपराध का बढ़ता जाल: Operation Ramz से समझें फ़िशिंग और मैलवेयर का असली खतरा | नोएडा एयरपोर्ट Flight Schedule June 2026: पहली उड़ान, रूट्स और जेवर कैसे पहुंचें—पूरी जानकारी | साइबर गुलामी से लौटे युवक फिर उसी अंधेरे में क्यों खो गए? | सही दृष्टिकोण क्या है? जीवन, विचार और आत्मचिंतन का सरल सत्य | Giorgia Meloni Net Worth 2026: कितनी है इटली की प्रधानमंत्री की कमाई, जानिए लाइफस्टाइल और परिवार |
25-05-2026