एक संकल्प, एक लक्ष्य – आत्मनिर्भर भारत: अमित शाह

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। केंद्रीय सशस्त्र बलों के सभी कैंटीन और स्टोरों में 1 जून से सिर्फ स्वदेशी उत्पाद बिकेंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने पीएम मोदी की अपील के मद्देनजर यह फैसला लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पीएम मोदी की अपील को आने वाले समय में भारत को विश्व का नेतृत्व करने का मार्ग प्रशस्त करने वाला मार्गदर्शन बताया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल देश को आत्मनिर्भर बनाने और भारत में बने उत्पाद उपयोग करने की एक अपील की थी।

इसी दिशा में आज गृह मंत्रालय ने यह निर्णय लिया है कि सभी केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की कैंटीनों और स्टोरों पर अब सिर्फ स्वदेशी उत्पादों की ही बिक्री होगी। 01 जून 2020 से देशभर की सभी CAPF कैंटीनों पर यह लागू होगा, जिसकी कुल खरीद लगभग 2800 करोड़ रूपए के करीब है। इससे लगभग 10 लाख CAPF कर्मियों के 50 लाख परिजन स्वदेशी उपयोग करेंगे। 

गृह मंत्री ने देश की जनता से भी अपील करते हुए कहा कि “आप देश में बने उत्पादों को अधिक से अधिक उपयोग में लायें व अन्य लोगों को भी इसके प्रति प्रोत्साहित करें। यह पीछे रहने का समय नहीं बल्कि आपदा को अवसर में बदलने का समय है।”

श्री शाह के अनुसार यदि हर भारतीय भारत में बने उत्पादों (स्वदेशी) का उपयोग करने का संकल्प ले तो पांच वर्षों में देश आत्मनिर्भर बन सकता है।

देश की जनता से अपील करते हुए गृह मंत्री ने कहा, “आइए हम सब स्वदेशी उत्पादों का उपयोग कर आत्मनिर्भर भारत की इस यात्रा में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के हाथ मजबूत करें।”

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | कड़ी सजा से ही काबू में आएगा साइबर अपराध, IT Act में बदलाव की जरूरत | कोरबा में 500 परिवारों की सनातन धर्म में घर वापसी, वैदिक विधि से हुआ स्वागत | QR-सक्षम पुलिस पहचान पत्र: पुलिस बनकर ठगी करने वालों पर लगेगी लगाम, नागरिकों को मिलेगा डिजिटल सुरक्षा कवच | WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए I4C की चेतावनी, एक गलती से निजी चैट और कॉन्टैक्ट तक पहुंच सकते हैं साइबर अपराधी | एआई से लिखे शोध में फर्जी कानूनी फैसलों का खतरा, छात्रों और शोधकर्ताओं को क्यों सतर्क रहने की जरूरत? | साइबर फ्रॉड में नुकसान होने पर मिल सकता है ₹5 करोड़ तक का मुआवजा, जानिए झारखंड की नई व्यवस्था में कैसे करें दावा | CISF महिला ब्रास बैंड: कैसे सामान्य ड्यूटी की महिला जवानों ने राष्ट्रीय स्तर पर बनाई अपनी पहचान | मेटा की ‘स्कैम से बचो’ माइक्रोड्रामा श्रृंखला: साइबर धोखाधड़ी के विरुद्ध जागरूकता की एक अभिनव पहल | UPI PIN चोरी करने वाला Android Overlay Scam क्या है? मोबाइल की एक परमिशन से कैसे खाली हो सकता है बैंक खाता | हेल्थ डेटा चोरी से मेडिकल फ्रॉड तक, फर्जी डॉक्टर बनकर कैसे ठग रहे हैं साइबर अपराधी? |
26-11-2026