एक मेंहदी आर्टिस्ट, दो दोस्त और एक कत्ल

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। दिल्ली के रोहिणी इलाके में दो दोस्त एक महिला मेहंदी आर्टिस्ट के प्यार में ऐसे उलझे कि दोनों के बीच झगड़ा हुआ। एक बार नहीं बार-बार और एक दिन एक दोस्त ने दूसरे का कत्ल कर दिया वो भी सरेआम। दिल्ली के अमन विहार पुलिस ने कत्ल के आरोपी दोस्त को कत्ल के नौ दिन बाद गिरफ्तार कर लिया है।

मोनू

रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त एस डी मिश्रा के मुताबिक 29 सितंबर को हरि एंकलेव निवासी गिरी राज नामक शख्स ने पुलिस को सूचना दी थी कि रात को बेटे के सथ टहलने के दौरान मोनू नाम के शख्स उनके बेटे  19 साल के राजकुमार को बात करने के बहाने अलग ले गया और कत्ल कर दिया। सूचना के आधार पर पुलिस ने मोनू की तलाश शुरू की। उसकी गिरफ्तारी के लिए अमन विहार एसीपी एसपी त्यागी और एसएचओ हरेन्द्र सिंह की टीम बनाई गई। पुलिस टीम ने काफी जद्दोजहद के बाद मोनू और उसके साथी चंदन को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में मोनू ने पुलिस को बताया कि वह पर्व त्योहारों पर मेह्दी लगाने वाली आर्टिस्टों को हिना सप्लाई करने का काम करता है। इसी सप्लाई के दौरान उसकी भेंट एक महिला मेहंदी आर्टिस्ट से हुई और वह उसे प्यार करने लगा। मोनू ने अपने दोस्त राजकुमार का परिचय भी उस महिला से कराया था। लेकिन कुछ दिन बाद महिला आर्टिस्ट मोनू की उपेक्षा करने लगी और सीधे राजकुमार से मिलने लगी। मोनू ने राजकुमार को कई बार इस बात के लिए मना किया औऱ चेतावनी भी दी। लेकिन राजकुमार और उस महिला मेहंदी आर्टिस्ट का मिलना जारी रहा। 29 सितंबर को मोनू फिर राजकुमार को समझाने ही गया था लेकिन राजकुमार उससे बहस करने लगा तो गुस्से में आकर मोनू ने कटार से उसकी हत्या कर दी। रास्ते में उसे चंदन मिला और उसने चंदन से बोला भी उसने राजकुमार की हत्या कर दी है। चंदन ने उसकी ममद ना केवल खून से सने कपड़े बदलने में की बल्कि अपनी बहन से पैसे लेकर राजकुमार को साथ लेकर वैष्णो देवी भी चला गया।  

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सपने में मृत व्यक्ति को देखना क्या संकेत देता है? बात करे, मुस्कुराए या कुछ दे तो जानें सपना फल | साइबर फ्रॉड कैसे रोकें: बैंक, पुलिस और DoT मिलकर कैसे बचा सकते हैं आपका पैसा | साइबर फ्रॉड के बाद बैंक खाता फ्रीज? GRM Portal से अकाउंट खुलवाने की प्रक्रिया जानें | APK File डाउनलोड करते ही खाली हो सकता है बैंक खाता? फोन में तुरंत जांचें ये 10 सेटिंग | मोबाइल रेडिएशन से कैंसर होता है ? जानिए सेहत पर इसके असर का सच | Aadhaar Update: आधार में क्या बदल सकते हैं घर बैठे, फोटो और मोबाइल नंबर बदलने का क्या है तरीका | सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन से ठगी का नया ट्रेंड; भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शिकायत का तरीका | PM Kisan 24th Installment: अगली ₹2000 की किस्त कब आएगी? किस्त रुकी है तो ऐसे करें जांच | Cyber Fraud: पैसा ट्रांसफर होने से पहले कैसे रुक सकती है साइबर ठगी, ₹5,043 करोड़ बचाने वाले सिस्टम को समझिए | बाबलू डेयरी में किसने चलवाई गोलियां? डिजिटल निगरानी से खुली गांजा, वसूली और बदले की कहानी |
14-09-2026