अप्रैल में इस इस दिन बंद रहेंगे बैंक

इंडिया विस्तार। इस बार अप्रैल में एक साथ कोई लंबी छुट्टी तो नहीं है मगर अलग-अलग राज्य के हिसाब से कई दिन बैंक बंद रहेंगे। इस महीने बैसाखी, राम नवमी, गुड फ्राइडे और महावीर जयंती जैसे त्योहार होने के कारण बैंक की छुट्टी होगी । वहीं, दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों की वैसे ही छुट्टी होती है।

पूरी लिस्ट- अप्रैल में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे।

आप इन दिनों की लिस्ट के हिसाब से अपने बैंक के काम की योजना बना सकते हैं। बता दें कि इस शनिवार भी बैंक बंद रहेंगे। वैसे महीने के पहले शनिवार को बैंकों की छुट्टी नहीं होती है, लेकिन इस बार 6 अप्रैल यानी कि शनिवार को गुडी पड़वा होने के कारण महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, गोवा और गुजरात में बैंकों की छुट्टी होगी। इसके अलावा दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहेंगे। अप्रैल में दूसरा शनिवार 13 अप्रैल और चौथा शनिवार 27 अप्रैल को पड़ रहा है। राम नवमी और बैसाखी 13 और 14 अप्रैल को बैंकों की छुट्टी होगी। क्योंकि, ये दिन दूसरा शनिवार और रविवार है इस दिन राम नवमी, अम्बेडकर जयंति और बैसाखी का त्योहार भी है। लेकिन, शनिवार, रविवार होने के कारण त्योहार की छुट्टी कम हो जाएगा।

15 अप्रैल की छुट्टी
15 अप्रैल, सोमवार को हिमाचल डे होने के कारण हिमाचल प्रदेश में 13, 14 अप्रैल के साथ-साथ 15 अप्रैल को भी बैंकों की छुट्टी रहेगी । वहीं 15 अप्रैल बंगाली न्यू ईयर होने के कारण पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में 13,14 और 15 अप्रैल को बैंक बंद रहेंगे ।
17 और 19 अप्रैल की भी छुट्टी
17 अप्रैल यानी बुधवार को एक बार फिर बैंकों की छुट्टी होगी। यह छुट्टी महावीर जयंती के कारण होगी और इस दिन ज्यादातर राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इसके एक दिन बाद 19 अप्रैल शुक्रवार को गुड फ्राइडे होने के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | डायबिटीज में कौन सी दाल खानी चाहिए? क्या दाल खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है, जानिए विशेषज्ञ क्या कहते हैं | साइबर अपराध में जमानत मिलती है या नहीं? जानिए आईटी एक्ट क्या कहता है और सुप्रीम कोर्ट ने क्या स्पष्ट किया | क्या बच्चों के लिए सोशल मीडिया सुरक्षित है? फ्रांस के नए कानून से समझिए क्यों बढ़ रही है डिजिटल सुरक्षा की चिंता | CISF की खिलाड़ी निधि ने 10वीं एशियाई पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में जीता रजत पदक, भारत का बढ़ाया गौरव | आपकी कार का डेटा चोरी हो रहा है? स्मार्ट इलेक्ट्रिक वाहन का सच जानिए | Dhanushkodi Ghost Village: भारत की आखिरी सड़क पर बसा ‘भूतिया गांव’, शाम ढलते ही क्यों लग जाता है कर्फ्यू? | क्रिप्टो Conduits और USDT मनी लॉन्ड्रिंग: साइबर ठग कैसे छिपाते हैं धोखाधड़ी की रकम, जानिए बचाव और कार्रवाई का पूरा मॉडल | पेंशन अदालत क्या है? पेंशनभोगियों की शिकायतों के समाधान की पूरी जानकारी | अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस: क्यों मनाया जाता है और हर नागरिक के लिए इसका क्या महत्व है? | CKYC नंबर है या नहीं? अभी जानें, एक नंबर से आसान होगी बैंकिंग और बढ़ेगी साइबर सुरक्षा |
24-07-2026