सीबीआई में फिर होगी लालू से पूछताछ !

राजद सुप्रीमो लालू यादव सीबीआई में 8 घंटे की पूछताछ में बेशक सवालों के जवाब नामालूम या गैरकानूनी नहीं था कह के देते रहे हों। मगर सीबीआई सूत्रों की मानें तो उनकी मुसीबत अभी खत्म नहीं होने वाली है। आईआरटीसी घोटाले में सीबीआई अब तेजस्वी से पूछताछ करेगी औऱ उसके बाद लालू प्रसाद यादव को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। सीबीआई लालू से इस सवाल का जवाब चाहती है कि आख़िरकार ठेका आवंटन के तुरंत बाद पटना स्थित दो एकड़ ज़मीन जो की डिलाइट मार्केटिंग’ नाम की कम्पनी का था वो कैसे ‘लारा प्रोजेक्ट्स’ को ट्रान्स्फ़र हो गया। यह समझा जाता है की लारा प्राजेक्ट्स नाम की कम्पनी का सीधा सम्बन्ध लालू के परिवार से है।

राजद के मुखिया के उत्तरों से ‘असंतुष्ट’ सीबीआई अधिकारी अब  लालू को दोबारा पूछ-ताछ के लिए बुलाने का मन बना रहे हैं। सीबीआई के एक आला अधिकारी के मुताबिक “तेजस्वी यादव से पूछ-ताछ के बाद, लालू को दुबारा बुलाया जाएगा”।
पूछताछ के बाद बाहर निकलने पर लालू ने कहा, ‘‘सीबीआई अधिकारी सौहार्द्रपूर्ण थे लेकिन वे क्या कर सकते हैं? वे भारत सरकार के आदेशों का पालन कर रहे हैं जो कि मेरे और मेरे परिवार के खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध की कार्रवाई कर रही है. मुझे सीबीआई से कोई शिकायत नहीं है लेकिन केन्द्र सरकार मुझे और मेरे परिवार को निशाना बना रही है।

आरोप है कि लालू ने 2006 में रेल मंत्री रहते हुए रेलवे के दो होटलों- बीएनआर रांची और बीएनआर पुरी की देखरेख का जिम्मा एक निजी फर्म सुजाता होटल को सौंपा और बदले में एक बेनामी कंपनी के जरिए तीन एकड़ की महंगी जमीन के रूप में रिश्वत ली. सुजाता होटल का स्वामित्व विनय और विजय कोचर के पास है। आरोप यह भी है कि सुजाता होटल्स ने इन होटलों के टेंडर के बदले प्रेमचंद गुप्ता की कंपनी डिलाइट  मार्केटिंग को दो एकड़ जमीन दी और बाद में ये कंपनी लालू परिवार से सम्बंधित कम्पनि लारॉ प्राजेक्ट्स को ट्रांस्फर हो गई।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान | स्पैम कॉल से परेशान हैं? TRAI का यह नया नियम आपके काम का है | crime story: 2006 में पैरोल पर निकली, नाम बदलकर ‘पूजा’ बनी और 20 साल तक पुलिस से बचती रही, आखिर हरिद्वार में कैसे पकड़ी गई साधना? | ड्रंक ड्राइविंग पर अब सिर्फ चालान नहीं, लाइसेंस भी हो सकता है सस्पेंड, दिल्ली में दो मामलों में कोर्ट का आदेश | 91 केस, तीन मामलों में घोषित अपराधी: ग्रेटर नोएडा में छिपे देवा तक ऐसे पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच | क्या आप जानते हैं कि गूगल का डिजीकवच कैसे आपको फ्रॉड से बचाता है | PM Kisan Verification 2026: यूपी के 15.35 लाख किसानों की किस्त क्यों रुकी? 30 सितंबर की तारीख का सच जानिए | IND vs AFG Asian Games 2026: एक गेंद भी नहीं फेंकी गई, फिर भारत सेमीफाइनल में कैसे पहुंचा? |
05-10-2026