विधानसभा चुनाव-2018 यानि जांच राहुल की लीडरशीप की और मोदी की लोकप्रियता का भी

देश में एक लंबे चुनावी सीजन की शुरुआत भी हो गई है। ये चुनाव 2019 के आम चुनाव से पहले प्रधानमंत्री मोदी के लिए एक रीजनल टेस्ट के तौर पर और राहुल गांधी के लिए नेतृत्व क्षमता को लेकर उठ रहे सवालों के जवाब देने का अवसर होगा। वैसे इन चुनावों की महता सर्वाधिक बीजेपी के लिए है,  क्योंकि पांच में से तीन राज्यों- पश्चिम में राजस्थान, सेंट्रल में मध्य प्रदेश और पूर्व में छत्तीसगढ़ में उसकी सरकार है। यहां बीजेपी को अपनी सत्ता बचानी है और बाकी के दो राज्यों में बेहतर प्रदर्शन करके दिखाना है। इन 5 राज्यों खासतौर से हिंदी भाषियों के गढ़ में बीजेपी के प्रदर्शन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता का भी अंदाजा मिलेगा। यह इस सवाल का जवाब भी होगा कि 2014 में जिस मोदी लहर पर सवार होकर बीजेपी केंद्र में सत्ता में आई थी, वह बरकरार है या नहीं?

 राहुल की लीडरशिप
कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी को अपने नेतृत्व को लेकर कई सवालों का सामना करना पड़ रहा है। केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार बनने के बाद कांग्रेस पार्टी को लगातार चुनावों में झटके लग रहे हैं। उधर, बीजेपी को उम्मीद है कि पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में वह सत्ता हासिल कर लेगी। गौर करनेवाली बात यह है कि इस समय देश के दो राज्य ही ऐसे हैं, जहां कांग्रेस सीधे तौर पर सत्ता में है। अगर बीजेपी की कोशिश कामयाब होती है तो 2019 से पहले कांग्रेस पर मनोवैज्ञानिक दबाव बढ़ जाएगा।

बीजेपी की रणनीति दक्षिणी राज्य तेलंगाना में लोकप्रिय क्षेत्रीय पार्टी को भी कड़ी चुनौती देने की है।
सर्वे में छाए हैं नरेंद्र मोदी
हाल में किए गए कुछ सर्वे में पीएम मोदी लगातार देश के सबसे लोकप्रिय राष्ट्रीय नेता बने हुए हैं। हालांकि क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर विपक्षी पार्टियों के बीच बन रही गठबंधन की कोशिशें चुनाव में कड़ी चुनौती पेश कर सकती हैं। तेल, रुपया, बेरोजगारी और किसानों की समस्या को लेकर बीजेपी को काफी आलोचना झेलनी पड़ रही है। किसान फ्री बिजली, लोन में छूट और कृषि उत्पादों के लिए उच्च समर्थन मूल्य की मांग कर रहे हैं।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Vetiver Grass क्या है? जम्मू में 2 लाख पौधों से मिट्टी का कटाव रोकने की CISF की मुहिम | आपके नाम पर फर्जी SIM तो नहीं? बायोमेट्रिक और e-KYC से ऐसे हो सकता है SIM Card Fraud | सपने में मृत व्यक्ति को देखना क्या संकेत देता है? बात करे, मुस्कुराए या कुछ दे तो जानें सपना फल | साइबर फ्रॉड कैसे रोकें: बैंक, पुलिस और DoT मिलकर कैसे बचा सकते हैं आपका पैसा | साइबर फ्रॉड के बाद बैंक खाता फ्रीज? GRM Portal से अकाउंट खुलवाने की प्रक्रिया जानें | APK File डाउनलोड करते ही खाली हो सकता है बैंक खाता? फोन में तुरंत जांचें ये 10 सेटिंग | मोबाइल रेडिएशन से कैंसर होता है ? जानिए सेहत पर इसके असर का सच | Aadhaar Update: आधार में क्या बदल सकते हैं घर बैठे, फोटो और मोबाइल नंबर बदलने का क्या है तरीका | सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन से ठगी का नया ट्रेंड; भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शिकायत का तरीका | PM Kisan 24th Installment: अगली ₹2000 की किस्त कब आएगी? किस्त रुकी है तो ऐसे करें जांच |
14-09-2026