योगी को जन्मदिन की बधाई का तांता

लखनऊ, इंडिया विस्तार। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं केन्द्रीय मंत्री डाॅ. महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को उनके जन्मदिवस पर बधाई दी है। डाॅ. पाण्डेय ने दूरभाष पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से वार्ता कर उन्हें जन्मदिन पर शुभकामनाऐं दी और उनके दीर्घायु होने की मंगलकामना की। पार्टी के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके जन्मदिवस पर बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की है।
उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों और वरिष्ठ नेताओं ने आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भेंट कर उन्हें अपनी शुभकामनाएं दी।
पार्टी के प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर जी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर उनकों शुभकामनाऐं दी। विश्व पर्यावरण दिवस के सुखद संयोग पर मुख्यमंत्री जी को पीपल और तुलसी के पौधे भी भेंट किये और उनके दीर्घ जीवन की कामना की।
शुभकामना देते हुए विद्यासागर सोनकर जी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में विकास के नए आयाम गढे हैं। लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 51 फीसदी मत प्राप्त कर यूपी की जनता का दिल जीता है। ये परिणाम केन्द्र सरकार की उपलब्धियों के साथ-साथ उत्तर प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों एवं कार्यक्रमों पर जनता की मुहर भी है। जन्मदिवस के अवसर पर ईश्वर से प्रार्थना की कि योगी आदित्यनाथ जी सतत् ऊर्जा और उत्साह से जीवन पर्यन्त समाज के उत्थान के लिए अपना योगदान देते रहे।

भाजपा प्रवक्ता चंद्रमोहन योगी को बधाई देते हुए


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को उनके जन्मदिवस पर शुभकामनाऐं देकर उनके दीर्घायु होनें की कामना करने वालों में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर प्रदेश महामंत्री गोबिन्द नारायन शुक्ला, प्रदेश प्रवक्ता डाॅ. चन्द्रमोहन, मनीष शुक्ला, शलभ मणि त्रिपाठी, हीरो बाजपेयी, संजयराय, जुगल किशोर, प्रदेश सहसम्पर्क प्रमुख राकेश त्रिपाठी, मीडिया पैनलिस्ट ओपी मिश्रा, संजीव मिश्रा, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, मुख्यालय सहप्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी सहित कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने अपनी शुभकामनाएं दी।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | WhatsApp पर सुरक्षित कैसे रहें? डाउनलोड, सुरक्षा फीचर्स और जरूरी सावधानियां | लू से बचाव के उपाय: हीट स्ट्रोक के लक्षण, बचाव और प्राथमिक उपचार | श्री कृष्ण का मूल मंत्र क्या है? जानिए गीता का संदेश, 100 नाम और प्रेम का रहस्य | साइबर फ्रॉड में पैसा वापस कैसे मिले? Zero FIR और बैंक अलर्ट सिस्टम से बढ़ सकती है रिकवरी की संभावना | iPhone Security alert: क्या आपका WhatsApp अकाउंट हैक हो सकता है? जानें बचाव के तरीके | CISF Airport Security Review 2026: ड्रोन खतरों से निपटने और एयरपोर्ट सुरक्षा मजबूत करने पर जोर | AI Cyber Crime से निपटने की तैयारी, दिल्ली पुलिस को मिलेगा विशेष साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण | वासनाओं का त्याग, सद्बुद्धि और शक्ति का सदुपयोग ही जीवन का सच्चा मार्ग | हवाला और बैंकिंग सिस्टम में क्या अंतर है? आसान भाषा में समझिए पूरा मामला | वचन, निर्णय और धर्म का मार्ग: क्या मानव अपनी लगाम स्वयं संभाल रहा है? |
31-05-2026