यह है बदलता बनारस

आलोक वर्मा

अपने विरोधियों को माकूल समय पर माकूल जवाब देने में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जिस तरह पीछे नहीं रहते वैसे ही उनके भरोसे रहने वालों के लिए काम करने से भी वो पीछे नहीं रहते। चाहे फिर उनके अपने संसदीय क्षेत्र बनारस की बात क्यों ना हो तभी तो कभी लोग अमेठी का नाम लिया करते थे मगर विकास की दौर में बनारस लगातार सबको पीछे छोड़ रहा है। जी हां मोदी जी की देखरेख में बदल रहा है बनारस।

  मोदी के सांसद बनने से पहले तक गुरुधाम कालोनी उपेक्षित थी। यहां मवेशियों की फैलाई गई गंदगी, कच्‍ची सड़कें, बेतरतीब पटरियां और अतिक्रमण हुआ करता था। स्‍ट्रीट लाइट के बारे में तो यह कालोनी अभागी थी। अब यह गुरुधाम कालोनी देश-दुनिया की सबसे सुंदर और सुविधाओं से युक्‍त कालोनी में तब्‍दील हो गई है। कालोनी में सभी मकान के बाहरी हिस्‍से एक ही रंग में रंग चुके हैं, पटरियां दुरुस्‍त ही नहीं बल्कि सजावटी पत्‍थरों से युक्‍त हो चुकी हैं, हेरिटेज लाइट और उसपर लगे गमले शान बढ़ा रहे हैं। बिजली के लटकते सभी तार गायब हो गए और आइपीडीएस के चलते अंडरग्राउंड केबिलिंग हो चुकी है।

यह बदलता रंग केवल इसी कालोनी का नहीं है बल्कि मिल रहे ढेरों सौगातों ने बनारस को निहाल कर दिया है, वैसा प्रयास इस देश में इससे पहले न कभी हुआ न होने वाला है।

शहर की सभी सड़कों और बड़ी कालोनियों में हेरिटेज लाइट लग चुकी है। रा में इन स्‍वेत धवल रोशनी के बीच से गुजरना अद्भुत अहसास कराता है। दुर्गाकुंड सहित नगर के कई कुंड संवर और निखर उठे हैं, अब वहां रंगीन फौव्‍वारे लोगों को लुभाते हैं। पहले इन कुंडों में और आसपास इतनी गंदगी होती थी कि लोग पास से गुजरने से कतराते थे अब यहां हेरिटेज बेंचों पर घंटों बैठते हैं और मोदी जी द्वारा किए गए विकास को निहारते हैं।

Picture of Alok Verma
Alok Verma
a senior journalist with a 25 years experience of print, electronics and digital. worked with dainik jagran, news18india, R,bharat, zee news

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | आपकी कार का डेटा चोरी हो रहा है? स्मार्ट इलेक्ट्रिक वाहन का सच जानिए | Dhanushkodi Ghost Village: भारत की आखिरी सड़क पर बसा ‘भूतिया गांव’, शाम ढलते ही क्यों लग जाता है कर्फ्यू? | क्रिप्टो Conduits और USDT मनी लॉन्ड्रिंग: साइबर ठग कैसे छिपाते हैं धोखाधड़ी की रकम, जानिए बचाव और कार्रवाई का पूरा मॉडल | पेंशन अदालत क्या है? पेंशनभोगियों की शिकायतों के समाधान की पूरी जानकारी | अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस: क्यों मनाया जाता है और हर नागरिक के लिए इसका क्या महत्व है? | CKYC नंबर है या नहीं? अभी जानें, एक नंबर से आसान होगी बैंकिंग और बढ़ेगी साइबर सुरक्षा | श्राद्ध में कौवे को पहला ग्रास क्यों दिया जाता है? जानिए काक बलि का रहस्य | ऑपरेशन Cy-Vajra में बड़ा खुलासा, 8 फर्जी कॉल सेंटर सील, 49 गिरफ्तार, ऐसे काम करता है साइबर ठगी का नेटवर्क | RBI आंतरिक लोकपाल (Internal Ombudsman) क्या है? साइबर फ्रॉड पीड़ितों के लिए शिकायत निवारण का मजबूत सुरक्षा तंत्र | दिल्ली ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, जानिए कैसे मिलकर काम करती हैं Delhi Traffic Police और दूसरी एजेंसियां |
22-07-2026