म्यांमार से वाया मणीपुर दिल्ली पहुंची 20 करोड़ की हेरोइन

म्यांमार से दिल्ली पहुंची 20 करोड़ की हेरोइन की खेप जब्त की गई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने इस सिलसिले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की इंटरनेशनल बाजार में 20 करोड़ रु कीमत है। पूछताछ में पता चला है कि मणीपुर में मौजूद मुल्लाजी नाम का शख्स म्यांमार से हेरोइन की खेप मंगा कर देश भर में भेजता है।

स्पेशल सेल के डीसीपी जसमीत सिंह के मुताबिक पकड़े गए शख्स की पहचान छपरा निवासी अखिलेश कुमार राय के रूप में हुई है। पुलिस को उसके पास से 4 किलो हेरोइन बरामद हुआ। हेरोइन की यह खेप म्यांमार से मणीपुर होते हुए दिल्ली पहुंची थी। गिरफ्तार शख्स पिछले सात साल से ड्रग तस्करी में लिप्त है। उसे दिल्ली के गाजीपुर स्थित ईडीएम मॉल के पास से गिरफ्तार किया गया। 9 अगस्त को पुलिस के स्पेशल सेल को ड्रग तस्करी रैकेट के अखिलेश के पास खेप होने की बात पता लगी थी। इस सूचना के आधार पर एसीपी अत्तर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर शिव कुमार और जितेन्द्र मावी की टीम बनाई गई। पुलिस टीम को सूचना मिली की अखिलेश ईडीएम मॉल के पास आएगा। सूचना के आधार पर पुलिस ने जाल बिछाकर अखिलेश को दबोच लिया। उसके पास मौजूद बैग में तलाशी के दौरान 4 किलो हेरोइन बराद हुआ। इसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 20 करोड़ कीमत बताई जाती है।

म्यांमार से वाया मणीपुर से दिल्ली हेरोइन की खेप लेकर आया शख्स पुलिस गिरफ्त में

पूछताछ में अखिलेश ने पुलिस को बताया है कि वह एक बहुत बड़े इंटरनेशनल ड्रग रैकेट का हिस्सा है। वह पिछले सात साल से दिल्ली के अलावा यूपी बिहार और झारखंड में भी हेरोइन सप्लाइ करता रहा है। पुलिस पूछताछ में पता चला कि हेरोइन की जब्त खेप उसने हाजीपुर के एक शख्स से प्राप्त की थी। उसने बताया है कि वह और उसके दो साथी मणीपुर के मुल्लाजी नाम के शख्स से हेरोइन की खेप लेते हैं। मुल्ला जी हेरोइन के बड़े सप्लायर हैं और वह हेरोइन की खेप म्यांमार से मंगवाते हैं। जांच में यह भी पता चला है कि मणीपुर के आतंक प्रभावित औऱ झारखंड के नक्सल प्रभावित इलाको में अफीम के जरिए हेरोइन बनाने का काम चल रहा है मगर म्यांमार की हेरोइन अच्छी क्वालिटी की मानी जाती है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | CISF News: DG ने खुद किया रक्तदान, फिर 500 जवानों ने उठाया बड़ा कदम | ड्रग तस्करी से टेरर फंडिंग तक, मोबाइल चैट ने कैसे खोली संदिग्ध कड़ी? | दिल्ली साइबर क्राइम पर बड़ा बदलाव: ऑनलाइन ठगी के बाद D4C और 1930 कैसे करेंगे मदद | भारत में उच्च शिक्षा की समस्याएं: महंगी फीस कैसे निगल रही मध्यम वर्ग के सपने | ISRO के रॉकेट मिशनों से जुड़े रसायनी केंद्र की सुरक्षा CISF के हाथ, जानिए क्यों अहम है यह परिसर | विदेश में नौकरी का झांसा देकर बनाते थे साइबर गुलाम, म्यांमार ने रखा मृत्युदंड का प्रावधान | गंगा में ऊदबिलाव के लिए कहां बचा ठिकाना? 22 नदियों के सर्वे में सामने आई चिंताजनक तस्वीर | डिजिटल अरेस्ट का पैसा कहां जाता है? म्यूल खातों से विदेश तक समझिए ठगी की रकम खपाने का पूरा खेल | क्या आप जानते हैं भारत का सबसे पुराना एयरपोर्ट कौन सा है ? जानिए सब कुछ | पुराने ट्रक-बस बदलने पर टैक्स, ब्याज और ईंधन में छूट, जानें परिवर्तन योजना के लाभ |
02-09-2026