मायावती और अखिलेश करेंगे इन नेताओं के लिए रैलियों को संबोधित

इंडिया विस्तार। चुनाव के मतदान को लेकर सपा बसपा एक साथ हैं। इसी एकजुटता में दोनों पार्टी के नेता साथ रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। जनता को संबोधित करने के इसी क्रम में सोमबार को बसपा सुप्रीमो मायावती अमरोहा में मतदाताओं को संबोधित करना वाली है। वहीं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव यूपी के कासगंज और मुरादाबाद में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे।

मायावती ने भले ही चुनाव न लड़ने का फैसला किया हो लेकिन वो पूरी तरह से अपने विरोधियों पर बरसने का कोई मौका नहीं छोड़ रही हैं। गठबंधन बसपा के प्रत्याशी कुंवर दानिश अली के समर्थन में मायावती चुनावी रैली को संबोधित करेंगी। तो वहीं अखिलेश यादव लोकसभा क्षेत्र एटा से प्रत्याशी कुंवर देवेंद्र सिंह यादव के पक्ष में बारह पत्थर के मैदान कासगंज और लोकसभा क्षेत्र मुरादाबाद से प्रत्याशी डॉ. एसटी हसन के समर्थन में 1.35 बजे गवर्नमेंट इंटर कॉलेज मुरादाबाद में रैलियों को संबोधित करने वाले हैं। दोनों नेताओं के रैलियों के लिए जिला प्रशासन ने पूरे वयव्स्था कर ली है। दोनों नेताओं के  आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। सुरक्षा के लिहाज से एनएसजी कमांडो के साथ-साथ साढ़े तीन सौ पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सावधान! साइबर ठग बदल रहे हैं ठिकाना, बचना है तो जानिए ये उपाय | भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 में रिकॉर्ड कारोबार, 1.8 लाख लोग पहुंचे, ₹5,000 करोड़ के अवसर | सावन महोत्सव में दिखी बिहार की महिलाओं की नई तस्वीर, स्टॉल से सम्मान तक छाया उद्यमिता का रंग | ऑनलाइन प्रिडेटर से कैसे बचें ? साइबर स्टॉकिंग, फेक प्रोफाइल और ऑनलाइन उत्पीड़न से सुरक्षा के तरीके | पेंशन कार्ड वाले ऑफर से सावधान, जानिए बचने के उपाय | Rent a Boyfriend Scam: महिला हैं तो जरूर पढ़ लें, और रहिए सावधान | 14 ATM काटे, 13 साल तक बचता रहा! मेवात का ATM मशीन काटने वाला बदमाश भिवाड़ी से गिरफ्तार | CISF की श्रुति जोशी ने Commonwealth Fencing Championships में जीता टीम गोल्ड, व्यक्तिगत स्पर्धा में भी हासिल किया था कांस्य | पार्सल स्कैम क्या है? सोशल मीडिया दोस्ती से कस्टम अधिकारी तक, ऐसे होती है ऑनलाइन ठगी | मानव हाथी संघर्ष के कारण और उपाय: झारखंड में क्यों बढ़ रहा टकराव, क्या है वन विभाग की रणनीति? |
17-08-2026