बच्चों की तस्करी करने वाला गिरोह दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में

दिल्ली के किर्ती नगर पुलिस ने बच्चों की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस सिलसिले में 3 लोग गिरफ्तार किए गए हैं। इनके कब्जे से 6 बच्चों को आजाद कराया गया। इनके कब्जे से 8 कीमती मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। आजाद कराए गए बच्चों की उम्र 9-11 साल के बीच का है। ये सभी बच्चे झारखंड के साहबगंज के हैं।

जानकारी के मुताबिक पंजाबी बाग एसीपी की देखरेख और किर्ती नगर एसएचओ अनिल शर्मा के नेतृत्व में हेडकांस्टेबल विकी, मनोज और कांस्टेबल संजीव, विपिन आदि की टीम ने अनिल मंडल, संदीप कुमार और चंद्रशेखर कुमार अग्रवाल को गिरफ्तार कर बच्चों की तस्करी के नेटवर्क का खुलासा किया। इनकी गिरफ्तारी से किर्ती नगर थाने में दर्ज 4 मामले सुलझा लिए गए। बच्चों से बातचीत में पता लगा कि गिरोह काफी समय से बच्चों की तस्करी में लगा हुआ था।

 

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | CISF का खस रोपण अभियान: यमुना किनारे मिट्टी के कटाव से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक | Meta पर मुकदमा क्यों हुआ? Facebook और Instagram पर बच्चों को लेकर क्या आरोप हैं | डिजिटल अरेस्ट स्कैम में कैसे फंसे रिटायर्ड कर्नल, दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा | WhatsApp scam से ऐसे बचाएगा मेटा का नया AI | Microsoft Passkey क्या है? SMS MFA से ज्यादा सुरक्षित Passkey ऐसे करें Enable | डेटिंग ऐप्प फ्रॉडः बुजुर्ग को ऐसे जाल में फंसाया और ठग लिया | सावधान! साइबर ठग बदल रहे हैं ठिकाना, बचना है तो जानिए ये उपाय | भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 में रिकॉर्ड कारोबार, 1.8 लाख लोग पहुंचे, ₹5,000 करोड़ के अवसर | सावन महोत्सव में दिखी बिहार की महिलाओं की नई तस्वीर, स्टॉल से सम्मान तक छाया उद्यमिता का रंग | ऑनलाइन प्रिडेटर से कैसे बचें ? साइबर स्टॉकिंग, फेक प्रोफाइल और ऑनलाइन उत्पीड़न से सुरक्षा के तरीके |
21-08-2026