फिल्म केदारनाथ-विवाद में क्यों फंसी सुशांत-सारा की जोड़ी

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत और सारा अली खान स्टारर फिल्म ‘केदारनाथ’ 7 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है और फिल्म के आने से पहले ही कई विवाद ऐसे जुड़े हैं। जिसकी वजह से ये फिल्म लगातार सुर्खियों में बनी हुई है।फिल्म की मेकिंग के वक्त भी इसके अधिकारों से जुड़ीं तमाम दिक्कतें सामने आती रहीं है। फिल्म का निर्देशन अभिषेक कपूर ने किया है और इसकी कहानी 2013 में आई केदारनाथ आपदा के बैकड्रॉप में लिखी गई है।

आपको बता दें, कि फिल्म का ट्रेलर यूट्यूब पर आ चुका है और अब तक करीब 1 करोड़ 92 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है।  दर्शकों में जहां इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटमेंट है वहीं कुछ समूह इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि फिल्म मे ऐसा क्या है जिसके लिए इसे  देखा जाना चाहिए।

ये तो हम जानते है कि बॉलीवुड के नवाबजादे यानि सैफ अली खान और अमृता अरोड़ा की बेटी सारा अली खान इस फिल्म से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। सारा अली खान अपनी पहली फिल्म केदारनाथ में सुशांत सिंह राजपूत के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। सारा के चर्चे उनके डेब्यू से पहले हो रहे हैं, ऐसे में उनकी एक्ट‍िंग स्क‍िल देखने के लिए फैंस को इंतजार है।

खबर है कि इस फिल्म में 2013 में घटी केदारनाथ की दिल दहला देने वाली दास्तां को पर्दे पर जीवंत करने का प्रयास किया गया है। जैसा कि  ट्रेलर में नजर आ रहा है और जिसके सीन को टेक्नोलॉजी की मदद से काफी हद तक वास्तविक रूप दिया गया है। केदारनाथ में हुई त्रासदी में हजारों लोग मारे गए थे और तमाम लोगों की भावनाएं इस कहानी से जुड़ती हैं।

सुशांत के फैंन्स उनकी इस फिल्म का इंतजार कर रहे है। इससे पहले भी सुशांत M.S.Dhoni: The Untold Story से दर्शकों के दिलों में गहरी छाप छोड़ चुके सुशांत 2016 के बाद से कोई हिट फिल्म नहीं दे पाए हैं। साल 2017 में आई कृति सेनन स्टारर राब्ता बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। 2018 में आई वेलकम टु न्यूयॉर्क में उनका गेस्ट अपीयरेंस था।  इस तरह 2018 के अंत में आने जा रही इस फिल्म से उनके वापसी करने की उम्मीद है।

 

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | BRICS NSA Meeting 2026: अजीत डोभाल की अध्यक्षता में भारत रच रहा साइबर सुरक्षा का नया इतिहास; जानें AI और Deepfake से निपटने का प्लान | Cyber Fraud Alert: बेरोजगार युवाओं के नाम पर खुल रहे बैंक खाते, दिल्ली पुलिस ने पकड़ा 50 लाख रुपये से जुड़े साइबर फ्रॉड नेटवर्क का राज | सनातन धर्म में अन्न का महत्व: क्यों कहा गया है अन्न को सबसे बड़ा धन? | WhatsApp Boss Scam Alert: CEO बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, I4C ने जारी की चेतावनी | सीआईएसएफ को मिला नया मुख्यालय, जानिए इसकी विशेषताएं | सपने में कुत्ता काटे तो क्या होता है? जानिए स्वप्न शास्त्र का संकेत | 1930 पर शिकायत की थी? अब घर बैठे वापस मिलेगा साइबर फ्रॉड का पैसा, MHA के नए पोर्टल से आसान हुआ रिफंड | सपने में शादी देखना कैसा होता है? जानें अपनी या किसी और की शादी देखने का मतलब | Kanwar Yatra 2026: कांवड़ यात्रा को लेकर दिल्ली-एनसीआर में तैयारियां तेज, सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था पर बड़ा प्लान तैयार | क्या सरकार किसी भी ऐप को बैन कर सकती है? जानें IT Act 69A पर दिल्ली हाईकोर्ट की बड़ी व्याख्या |
23-06-2026