गृहमंत्री का सिविल डिफेंस की स्थिति सुधारने का प्रस्‍ताव

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सिविल डिफेंस में सुधार लाने का आह्वान किया है, ताकि इस संगठन को आपदा और शांति के समय अधिक प्रभावी बनाया जा सके। सिविल डिफेंस और गृह रक्षकों के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि सिविल डिफेंस संगठन की उपयोगिता के बारे में कोई संदेह नहीं है। इसने प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं के समय अनेकों बार राष्‍ट्र की सेवा की है।

राजनाथ सिंह ने कहा कि आप आपदाओं के दौरान लेागों को सहायता उपलब्‍ध कराने में आगे रहे हैं। लेकिन बदलते समय के साथ इस संगठन में युवाओं को अवसर प्रदान करके वार्डन स्‍तर पर नेतृत्‍व की भूमिका उपलब्‍ध कराए जाने की जरूरत हैं। इस बल को प्रतिक्रियाशील भूमिका के साथ-साथ सक्रिय भूमिका भी निभानी चाहिए। कारगिल युद्ध के बाद इस संगठन की स्थिति सुधारने के लिए मंत्रियों के समूह और अन्‍य समितियों द्वारा की गई सिफारिशों को संगठन की स्थिति सुधारते समय ध्‍यान में रखा जाए। प्रतिबद्ध वार्डनों की नियुक्ति, समर्पित प्रशिक्षण संस्‍थानों की स्‍थापना और संगठन को वित्‍तीय रूप से मजबूत बनाने जैसे उपायों की परख की जा सकती है।

राजनाथ सिंह ने गृह मंत्रालय, राज्‍य पुलिस, एनडीआरएफ, सिविल डिफेंस और गृह रक्षक विभाग के अधिकारियों से सिविल डिफेंस और होम गार्ड के स्‍वयं सेवकों की भूमिका और जिम्‍मेदारियों की जांच करने और उनका अधिक से अधिक उपयोग करने के लिए कहा। उन्‍होंने देश में पहली बार राष्‍ट्रीय स्‍तर पर सिविल डिफेंस और होम गार्ड का  स्‍थापना दिवस और पदक वितरण समारोह आयोजित करने के लिए इस संगठन के महानिदेशक संजय कुमार की प्रशंसा की। उन्‍होंने बहादुरी के लिए राष्‍ट्रपति का एक फायर सेवा पदक, बहादुरी के लिए 9 फायर सर्विस पदक, विशिष्‍ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के 17 फायर पदक और विशिष्‍ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के 14 होम गार्ड और सिविल डिफेंस पदक प्रदान किए।  पदक विजेताओं को बधाई देते हुए और आकस्मिक स्थिति में उनकी भूमिका की सराहना करते हुए उन्‍होंने कहा कि सिविल डिफेंस समुदाय क्षमता निर्माण, आपदा प्रबंधन और जन जागरूकता बढ़ाने में स्थानीय स्तर पर सक्रिय भूमिका निभा सकता है। एनडीआरएफ, सिविल डिफेंस और होम गार्ड  के महानिदेशक संजय कुमार,  एनडीएमए के सदस्‍य  कमल किशोर, गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव,  संजीव जिंदल ने भी इस अवसर पर संबोधित किया।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | सुबह का सपना और दिख जाएं ये पांच चीजें, तो क्या होता है मतलब समझ लीजिए | सीआईएसएफ साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण क्या है, जवानों को साइबर हमले से निपटने के लिए क्या सिखाया जाता है? | सिक्योरिटी पैच क्या है? FBI डेटा ब्रीच से समझिए एक अपडेट की चूक का खतरा | निवेश धोखाधड़ी से बचने के लिए SEBI की पहल, निवेश से पहले ऐसे करें जांच | कूनो में पांच चीता शावकों का जन्म, भारत में संख्या 60 हुई, पहली बार जुड़ी बोत्सवाना वंशावली | नौकरी चाहिए थी, फोन आया और फीस मांग ली, दिल्ली में ऐसे खुला जॉब स्कैम का खेल | निवेश ठगी से कैसे बचें? ठग लालच और भरोसे का कैसे फायदा उठाते हैं | ये ना करें नहीं तो, आप भी बन सकते हैं साइबर सिंडिकेट का हिस्सा, हो सकती है जेल | Chrome में सेव पासवर्ड को ऐसे रखें सुरक्षित, फोन खुला होने पर भी काम आएगा ये सुरक्षा फीचर | ऑनलाइन धमकी, घर पर वसूली ! साइबर ठगी के इस नए तरीके से रहें सावधान |
08-10-2026