पूर्वी दिल्ली में फर्जी वीजा दिलाने वाले गैंग का भांडाफोड़

पूर्वी दिल्ली के शकरपुर पुलिस ने फर्जी वीजा दिलाने वाले गैंग का भांडाफोड़ किया है। टूर एंड ट्रैवल एजेंसी की आड़ में फर्जी वीजा रैकेट चलाने वाले इस  गैंग की शिकायत विदेश मंत्रालय ने की थी। गैंग फाइन टूर एंड ट्रैवल के नाम से एजेंसी चला रहा था।  विदेश में नौकरी की चाह में भोले भाले लोगों को फांसकर उनसे मोटी रकम ली जाती थी बदले मे उन्हें फर्जी वीजा पकड़ा दिया जाता था। कंपनी विदेश मंत्रालय में नियमों के तहत पंजीकृत भी नहीं थी।
एएसआई नीरज की देखरेख में पुलिस टीम ने इस गैंग का पता लगाया औऱ अरूण, राहुल, विनोद, नरेन्द्र और मोहित नाम के गैंग सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया। इनके कब्जे से 10 पासपोर्ट, 3 मेडिकल रिपोर्ट, 1 वीजा कापी, 4 मोबाइल फोन, राजिस्टर और रबड़ स्टांप के अलावा अन्य कागजात बरामद किए गए हैें। पुलिस के मुताबिक वीजा चाहने वालों से मोटी रकम लेने के बाद गैगं के लोग आफिस बंद कर फरार हो जाते थे।

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | क्या ई-रिक्शा की बैटरी भी साइबर हमले का शिकार हो सकती है? जानिए पूरी सच्चाई | दिल्ली मेट्रो सुरक्षा में नया अध्याय, CISF की QRT में शामिल हुईं 22 महिला कमांडो | AI Hallucination क्या है? AI की हर जानकारी पर भरोसा करना क्यों खतरनाक हो सकता है | जीवन का सच्चा धर्म क्या है? पुरुष के कर्तव्य, गुरु भक्ति, गौ सेवा और संतोष का आध्यात्मिक संदेश | Salman Khan Black Buck Case: ‘काला हिरण: बैटल फॉर लिगेसी’ फिल्म विवाद क्या है? जानिए पूरी कहानी | WhatsApp Username Feature: क्या बढ़ जाएगा डिजिटल अरेस्ट और साइबर फ्रॉड का खतरा? जानिए पूरी तस्वीर | दिल्ली में आतंक फैलाने की थी तैयारी? पाकिस्तान से WhatsApp पर मिल रहे थे निर्देश, Special Cell ने ऐसे खोली पूरी साजिश | दिल्ली पुलिस कमिश्नरेट डे 2026: अपराध में आई कमी, महिला सुरक्षा और टेक्नोलॉजी आधारित पुलिसिंग पर रहा जोर | Aadhaar Email Update: आधार में ईमेल जोड़ना क्यों है जरूरी, 31 दिसंबर तक मुफ्त में मिलेगा यह फायदा | Signal Backup Key Scam: क्या Signal भी अब सुरक्षित नहीं? इस एक गलती से हैकर्स पढ़ सकते हैं आपकी निजी चैट |
05-07-2026