पुलिसवालों में फैल रहे कोरोना संंक्रमण को देख, ठोस उपाय शुरू, सीपी पहुंचे थाने, डीआरडीओ की नई मशीन का प्रयोग शुरू

नईदिल्ली, इडिया विस्तार। कोरोना वायरस काल में दिल्ली पुलिस अपनी हर जिम्मेदारी निभा रही है। इस बीच कोरोना का खतरा उनके लिए भी बढ़ गया है। ऐसे में डीआरडीओ कोरोना वायरस के बीच व्यवस्था को ठीक रखने के लिए ड्यूटी कर रहे जवानों के लिए खास मशीन लेकर आई है। यह मशीन पुलिसवालों की वर्दियों के साथ-साथ बचाव के लिए इस्तेमाल होनेवाली शील्ड और हेलमेट तक सैनिटाइज कर देंगी। इसका नाम जर्मक्लीन है। बताया जा रहा है कि यह मशीन 15 मिनट में 25 वर्दियों, हेलमेट आदि को सेनेटाइज कर सकती है।

इस बीच दिल्ली पुलिस में तेजी से फैल रहे संक्रमण को देखते हुए पुलिस कमिश्नर एस एन श्रीवास्तव खुद थाने जाकर पुलिसवालों का मनोबल बढा रहे हैं। बीती रात पुलिस कमिश्नर एस एन श्रीवास्तव अमर कॉलोनी थाने पहुंचे। इस थाने में 5 पुलिसकर्मियों को कोरोना हुआ था, फिलहाल वो ठीक हो चुके हैं। गौरतलब है कि अब तक करीब 800 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।

पुलिसवालों में क्यों फैल रहा है कोरोना पर एक चर्चा देखें वीडियो

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | पश्चिम बंगाल चुनाव 2026ः ‘CAPF’ का ‘वन इलेक्शन फोर्स’ मॉडल, डीजी स्तर पर सुरक्षा ब्लू प्रिंट तैयार | चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया देंगे 22वां डीपी कोहली व्याख्यानः साइबर अपराध की चुनौतियों पर फोकस | डॉक्सिंग क्या है? क्या आप doxing से बच सकते हैं? | कहीं आपको नौकरी का ऑफर भेजने वाला फर्जी तो नहीं ! जानिए साइबर ठगी के इस नए तरीके को | झारखंड में आयोजित होगा राष्ट्रीय वन मेला 2026 | सपने में गोबर के उपले देखनाः धन लाभ या करियर में बदलाव के संकेत | भूतबंगला 2026ः अक्षय कुमार की बेस्ट फिल्म साबित होगी ? | सावधान! एआई बदल रहा है साइबर जालसाजी का चेहरा | क्या आप जानते हैं,आपका मोबाइल कैसे हैक हो सकता है ? जानिए हैकिंग से कैसे बचें | मध्यमा परीक्षा 2026ः परिणाम घोषित, इस तरह देखें अपना रिजल्ट |
20-04-2026