पर्यावऱण दिवस पर कई कार्यक्रम, सांसदों के नाम पर पेड़ लगाए

नई दिल्ली, इंडिया विस्तार। विश्व पर्यावऱण दिवस पर देश की राजधानी दिल्ली सहित कई शहरों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का मुख्य फोकस पौधारोपण था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व पर्यावरण पर स्वच्छ पृथ्वी के लिए आज अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।

अपने संदेश में प्रधानमंत्री ने कहा, “हमारी पृथ्वी और पर्यावरण को हमने अत्यंत संजोकर रखा है। आज पर्यावरण दिवस पर, हम स्वच्छ पृथ्वी को सुरक्षित रखने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हैं। प्रकृति के साथ मिलकर रहने से बेहतर भविष्य देखने को मिलेगा।”

प्रकाश जावड़ेकर कल मुम्बई में फिल्म डिवीजन परिसर में पौधा लगाएंगे

 केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन तथा सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए चलाए जा रहे अभियान को आगे बढ़ाते हुए #सेल्फीविदसैपलिंग के साथ कल मुम्बई में फिल्म डिवीजन परिसर में पौधा लगाएंगे। श्री जावड़ेकर भारतीय सिनेमा के राष्ट्रीय संग्रहालय को भी देखेंगे जिसका उद्घाटन इस वर्ष जनवरी में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। अपनी यात्रा के दौरान श्री जावड़ेकर फिल्म उद्योग की जानी-मानी हस्तियों के साथ बातचीत करेंगे, ताकि उन्हें स्थायित्व, कार्बन पदचिन्हों को कम करने का महत्व और  आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण को सुरक्षित रखने के संदेश का प्रसार करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।

फोटो-पीआईबी

आज विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर श्री जावड़ेकर ने नई दिल्ली स्थित पर्यावरण भवन परिसर में एक पौधा लगाया जहां जाने-माने क्रिकेटर कपिल देव, अभिनेता जैकी श्रौफ और रणदीप हुड्डा और प्रसिद्ध लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने उनका साथ दिया। 

रेणूका सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधा लगाया 

आदिवासी मामलों की राज्य मंत्री रेणूका सिंह ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज नई दिल्ली में चाणक्यपुरी  स्थित छत्तीसगढ़ भवन गैस्ट हाउस के परिसर में एक पौधा लगाया।  

विश्व पर्यावरण दिवस हर वर्ष 5 जून को मनाया जाता है। इस दिन को विस्तृत भागीदारी के साथ मनाने से नागरिकों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करने और उन्हें एकजुट करने में मदद मिलती है।

इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र ने वैश्विक कार्यवाही के लिए इसका विषय “वायु प्रदूषण” रखा है।

542 सांसदों के नाम पर पौधे
संत समाज द्वारा दिल्ली आएसबीटी यमुना आरती स्थल पर विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि के रूप में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे उपस्थित थे। संत समाज ने 542 सांसदों के नाम पर एक-एक पौधे लगाए। साथ ही भारत के राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम पर त्रिवेणी पौधे लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित रखने का सभी ने आह्वान किया।


केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने वृक्ष के महत्व को लेकर मत्स्य पुराण में की गई चर्चा का वर्णन करते हुए कहा कि एक वृक्ष दस पुत्रों के बराबर होता है। उन्होंने कहा कि संतों ने हमेशा समाज को राह दिखाने का काम किया है। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर इस तरह के प्रयास सराहनीय एवं अनुकरणीय हैं। पर्यावरण को प्रदूषण से बचाना है। इसलिए बड़ी संख्या में पौधे को लगाना है। पौधे लगाकर उसे संरक्षित करने के प्रति भी संवेदनशील होने की आवश्यकता है। इसे लेकर हर किसी को जागरूक होना पड़ेगा। इस मौके पर विभिन्न तरह के फलदार त्रिवेणी के पौधे लगाए गए।

Support India Vistar
Picture of Alok Verma
Alok Verma
a senior journalist with a 30 years experience of print, electronics and digital. worked with dainik jagran, news18india, R,bharat, zee news

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | PM Kisan 24th Installment: अगली ₹2000 की किस्त कब आएगी? किस्त रुकी है तो ऐसे करें जांच | Cyber Fraud: पैसा ट्रांसफर होने से पहले कैसे रुक सकती है साइबर ठगी, ₹5,043 करोड़ बचाने वाले सिस्टम को समझिए | बाबलू डेयरी में किसने चलवाई गोलियां? डिजिटल निगरानी से खुली गांजा, वसूली और बदले की कहानी | Online Fraud: नौकरी और निवेश के नाम पर ₹641 करोड़ की ठगी, आखिर कहां गया पैसा? | सात्विक भोजन क्या है, शरीर को स्वस्थ रखने में इसकी क्या भूमिका? डॉ. अरुण कुमार जायसवाल ने बताया सेहत का मंत्र | बॉटनेट क्या है? Sality Malware ने 23 साल तक कंप्यूटरों को कैसे बनाया साइबर हथियार | Digital Arrest Scam का पैसा कहां गया? CBI ने खोला APK और बैंक खातों का खेल | बिहार का विकास कैसे होगा? रोजगार, पलायन और सामाजिक बंटवारे पर उठे बड़े सवाल | Porn Video Scam: वीडियो के चक्कर में फोन हैक, बैंक खाता भी हो सकता है खाली | आंतरिक शांति कैसे पाएं? राजयोगी ब्रह्माकुमार निकुंज ने बताया मन को शक्तिशाली बनाने का रास्ता |
09-09-2026