पकड़ी गई साऊथ दिल्ली की चोर कामवाली, 60 लाख का सामान बरामद

इंडिया विस्तार, नई दिल्ली

सऊथ दिल्ली की सरिता वहार पुलिस ने घरों में काम करने के बहाने घुसकर कीमती सामान पर हाथसाफ करने वाली चोर-कामवाली को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान 30 साल कू मंजू के रूप में हुई है। उसकी निशानदेही पर 60 लाख रूपये के कीमती जेवरात बरामद किया गया है।

पुलिस के मुताबिक 9 सितंबर को जसोला विहार निवासी एक महिला ने शिकायत की थी कि  उसने एक मंजू नाम की महिला को कामवाली केतौर पर रखा था। 6 सितंबर से मंजू गायब थी। तीन दिन बाद यानि 9 सितंबर को महिला को अहसास हुआ कि उसकी आलमीरा से कीमति जेवरात लापता है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और मामले की जांच एसीपी धाल सिंह की देखरेख में सरिता विहार एसएचओ मुकेश त्यागी, एसआई वेंकटेश कुमा, एएसआई वीरदास ,हवलदार प्रमोद और महिला सिपाही अर्चना के जिम्मे सौंपी गई। जांच में पता चला कि मंजू को रखने से पहले पुलिस वेरीफिकेशन नहीं कराया गया था। सघन तलाशी के बाद पुलिस टीम ने मंजू को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में पता चला कि मंजू पहले भी कई घरोॆं में हाथ साफ कर चुकी है। वो कम पैसे पर काम करने के लिए तैयार हो जाती थी। इसी लालच में लोग उसे रख लेते थे। बाद में मौका पाते ही वो घर के कीमती सामान पर हाथ साफ कर लेती थी।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Train Cancelled October 2026: अक्टूबर में 40 से ज्यादा ट्रेनें रद्द, टिकट है तो पहले चेक करें अपनी ट्रेन | सट्टे का पैसा शेयर बाजार तक कैसे पहुंचता है? महादेव बेटिंग केस से समझिए पूरा खेल | आपके नाम पर कोई और SIM तो नहीं चला रहा? घर बैठे ऐसे करें जांच | AI का भविष्य: नकली आवाज और डीपफेक के दौर में भारत कैसे रहेगा सुरक्षित? | LPG eKYC कैसे करें? 1 अक्टूबर से सब्सिडी के लिए नया नियम, घर बैठे ऐसे पूरा करें BAA | Digital Arrest Scam: फोन पर ऐसा क्या हुआ कि 68 साल के बुजुर्ग ने तोड़ दी FD और गंवा दिए ₹1.12 करोड़? | Online Shopping Fraud: ऑनलाइन खरीदारी और बैंकिंग में ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, पेमेंट से पहले जांचें ये 10 बातें | Shahzad Bhatti Network पर UAPA प्रतिबंध: कौन है शहजाद भट्टी और अब क्या बदल जाएगा? | कोयला चोरी कैसे रोक रही CISF? झारखंड-बंगाल की खदानों में ‘Zero Coal Leakage’ पर जोर | Cyber Crime FIR: ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायत के बाद क्यों जरूरी हैं शुरुआती घंटे, कर्नाटक ने बदला जांच का तरीका |
23-09-2026