दिल्ली से खजुराहो अब जाइए हवाई मार्ग से, जानिए पूरी जानकारी

दिल्ली से खजुराहो के बीच पहली सीधी उड़ान को आज झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसके साथ ही उड़ान-आरसीएस योजना के तहत 405 मार्गों पर विमान सेवा का संचालन हुआ। स्पाइसजेट को आरसीएस-उड़ान 3.0 के तहत दिल्ली से खजुराहो से दिल्ली मार्ग प्रदान किया गया था।

उद्घाटन समारोह में केंद्रीय नागर विमानन मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम सिंधिया, सुश्री उषा पाधी, संयुक्त सचिव, एमओसीए, श्री अजय सिंह, अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, स्पाइसजेट, श्री विष्णु दत्त शर्मा, सांसद, खजुराहो, श्री ओम प्रकाश सखलेचा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री और एमएसएमई, मध्य प्रदेश सरकार, श्री कुंवर प्रद्युम्न सिंह लोधी, विधायक, मल्हारा और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।  

एयरलाइन सप्ताह में 2 दिन- शुक्रवार और रविवार को उड़ानों का संचालन करेगी और इस मार्ग पर कम दूरी की उड़ानों के लिए डिजाइन किए गए अपने क्यू 400, 78-सीटर टर्बो प्रोप विमान को तैनात करेगी। स्पाइसजेट भारत का सबसे बड़ा क्षेत्रीय विमान सेवा प्रदाता और उड़ान योजना का सबसे प्रबल समर्थक है। एयरलाइन देश के विभिन्न हिस्सों में उड़ान के तहत 14 गंतव्य स्थानों को जोड़ने के लिए रोजाना 65 दैनिक उड़ानों का संचालन करती है। वर्तमान में स्पाइसजेट मध्य प्रदेश में ग्वालियर और जबलपुर हवाई अड्डों को सेवा प्रदान करती है। खजुराहो के साथ यह उनका 15वां उड़ान गंतव्य होगा।

इस अवसर पर श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने कहा, ’’खजुराहो विश्व का गौरव है और यह मध्य प्रदेश की सांस्कृतिक तथा कला कौशल एवं धार्मिक विविधता का प्रवेश द्वार है, और मध्य प्रदेश के अतीत, वर्तमान तथा भविष्य में इसका काफी महत्व है।’’

मंत्री ने जोर देते हुए कहा, ’’खजुराहो के अलावा, हमारे पास मध्य प्रदेश में इंदौर, भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर के साथ 4 हवाई अड्डे हैं। पिछले 7 महीनों में, मध्य प्रदेश में प्रति सप्ताह उड़ानों में 40 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 18 फरवरी 2022 तक प्रति सप्ताह 759 उड़ानें हो गई हैं। इसके अतिरिक्त, खजुराहो में 2 नए एफटीओ (उड़ान प्रशिक्षण संगठन) स्थापित किए जाएंगे जो हमारे वाणिज्यिक पायलटों को प्रशिक्षण देने में मदद करेंगे। हमने 2024-25 तक 100 हवाई अड्डे और 1,000 नए हवाई मार्ग बनाने का लक्ष्य रखा है। अब तक 65 हवाई अड्डों का निर्माण और 403 हवाई मार्गों का संचालन किया जा चुका है। हवाई यात्रियों की तादाद भी 2012-13 में 6 करोड़ से बढ़कर 2021-22 में 14.5 करोड़ हो गई है। हम माननीय प्रधानमंत्री के उड़ान के विजन-’उड़े देश का आम नागरिक’ के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।’’

खजुराहो हवाई अड्डे की स्थापना वर्ष 1978 में दिल्ली, आगरा, वाराणसी के लिए विमान सेवाओं के साथ की गई थी। एमओसीए ने खजुराहो हवाई अड्डे में 50 करोड़ रुपये का निवेश किया है और हवाई अड्डे में उन्नत सुविधाओं को शामिल किया गया है जिसमें इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम, 1,20,000 वर्ग फुट का नया टर्मिनल भवन, नाइट लैंडिंग सुविधा, रनवे की री-कार्पेटिंग और नए एटीसी टावर शामिल हैं। खजुराहो नृत्य उत्सव शुरू होने से थोड़े ही दिन पहले उड़ान शुरू हुई है।

नई सीधी उड़ान के साथ, दिल्ली से खजुराहो की यात्रा कर शहर की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का आनंद ले सकते हैं। खजुराहो के यात्री अब आसानी से कई शहरों की यात्रा कर सकेंगे। इसे पर्यटन मंत्रालय द्वारा एमआईसीई (बैठकों, प्रोत्साहनों, सम्मेलनों/गोष्ठियों और प्रदर्शनियों/कार्यक्रमों) के लिए प्रतिष्ठित स्थलों में से एक के रूप में चिन्हित किया गया है।

उड़ान की समय सारणी इस प्रकार है:

दिनांक           संचालन की fतथिउड़ान संख्याक्षेत्रप्रस्थान का समयआगमन का समयविमान का प्रकार
18 फरवरी 2022शुक्रवार रविवारएसजी 2956दिल्ली-खजुराहोपूर्वाह्न 11-50 बजेअपराह्न 1-30 बजेक्यू 400
18 फरवरी 2022शुक्रवार रविवारएसजी 2957खजुराहो-दिल्लीअपराह्न 1-30 बजेअपराह्न 2-50 बजेक्यू 400

Latest Posts

IIT Gandhinagar में VoICE और C-DOT के बीच AI Smart Village India परियोजना के लिए समझौते पर हस्ताक्षर करते प्रतिनिधि।

भारत में डिजिटल इंडिया अभियान का अगला बड़ा पड़ाव गांवों तक आधुनिक तकनीक पहुंचाना माना जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में भारतनेट, 5G, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) जैसी तकनीकों को ग्रामीण क्षेत्रों तक ले जाने के लिए कई प्रयास हुए हैं। अब इन्हीं प्रयासों को नई गति देने का दावा एक ऐसे मॉडल के जरिए किया गया है, जिसमें भारतीय स्टार्टअप, देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान और सरकारी अनुसंधान संगठन एक साथ काम कर रहे हैं।

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | ऑपरेशन Cy-Vajra में बड़ा खुलासा, 8 फर्जी कॉल सेंटर सील, 49 गिरफ्तार, ऐसे काम करता है साइबर ठगी का नेटवर्क | RBI आंतरिक लोकपाल (Internal Ombudsman) क्या है? साइबर फ्रॉड पीड़ितों के लिए शिकायत निवारण का मजबूत सुरक्षा तंत्र | दिल्ली ट्रैफिक जाम कम करने की तैयारी, जानिए कैसे मिलकर काम करती हैं Delhi Traffic Police और दूसरी एजेंसियां | बिना डेटा वाला मोबाइल रिचार्ज प्लान क्यों बन रहा है लोगों की पहली पसंद? | क्या आपका स्मार्टफोन आपकी जासूसी कर रहा है? जेब में रखा फोन कैसे बन सकता है निगरानी का सबसे बड़ा हथियार | भारत में डिजिटल इंडिया अभियान का अगला बड़ा पड़ाव गांवों तक आधुनिक तकनीक पहुंचाना माना जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में भारतनेट, 5G, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) जैसी तकनीकों को ग्रामीण क्षेत्रों तक ले जाने के लिए कई प्रयास हुए हैं। अब इन्हीं प्रयासों को नई गति देने का दावा एक ऐसे मॉडल के जरिए किया गया है, जिसमें भारतीय स्टार्टअप, देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थान और सरकारी अनुसंधान संगठन एक साथ काम कर रहे हैं। | वन्दे माँ नर्मदे: माँ नर्मदा की महिमा, इतिहास और भारतीय संस्कृति को समर्पित महत्वपूर्ण कृति | रांची में हैं मनोकामना पूरी करने वाले वृक्ष | WhatsApp Username Feature: क्या मोबाइल नंबर छिपाने वाला नया फीचर साइबर अपराधियों के लिए बन सकता है हथियार? | हल्दीघाटी का युद्ध और रक्त-तलाई: जहां आज भी इतिहास की सांसें सुनाई देती हैं |
16-07-2026