चुनाव का 5 वाँ चरण है ख़ास

लोक सभा चुनाव के नतीजे आने में अब केवल 19 दिन का वक्त बचा है और इन 19 दिनों में तीन चरणों के लिए वोटिंग होनी है। आज पांचवे चरण की वोटिंग के लिए चुनाव प्रचार थम जाएगा। इस चरण में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं की किस्मत दांव पर लगी है। पांचवें चरण में 6 मई को 7 राज्यों की 51 सीटों के लिए वोटिंग होगी। इस चरण में यूपी की सबसे ज्यादा-14, बिहार की 5, जम्मू-कश्मीर-2, झारखंड-4, मध्य प्रदेश-7, राजस्थान-12, और पश्चिम बंगाल की 7 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। पाचंवा चरण बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकिं इसमें यूपी की सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव हो रहा है। इस चरण में यूपी की अमेठी, रायबरेली, लखनऊ, धौरहरा, सीतापुर, मोहनलाल गंज, बांदा, फतेहपुर, कौशाम्बी, बाराबंकी, फैजाबाद, बहराइच, कैसरगंज, और गोंडा में मतदान होगा। इसके साथ-साथ बिहार की सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर सीट पर भी वोट डाले जाएंगे।

राजस्थान की श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुन्झुनू, सीकर, जयपुर (ग्रामीण), जयपुर, अलवर, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा और नागौर सीटों के उम्मीदवारों की किस्मत भी ईवीएम में कैद होगी। मध्य प्रदेश की टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद और बेतूल सीट के लिए भी वोटिंग होगी।

6 मई को जनता जिन उम्मीदवारों का फैसला करेगी उनमें पहली सीट है अमेठी की जहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के सामने हैं बीजेपी की फायर ब्राडं नेता और केन्द्रीय मंत्री बीजेपी स्मृति ईरानी। दूसरी सीट है रायबरेली जहां कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को बीजेपी के दिनेश प्रताप सिंह टक्कर दे रहे हैं।

साथ ही लखनऊ की सीट पर भी वोटिंग होगी जहां बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केन्द्रीय गृह मंत्री बीजेपी राजनाथ सिंह का मुकाबला कांग्रेस के आचार्य प्रमोद कृष्णम और एसपी-बीएसपी की उम्मीदवार पूनम सिन्हा से है।

यूपी के बाद अगर बात बिहार की करें तो वहां भी कई दिग्गज 6 मई की वोटिंग का इंतज़ार कर रहे हैं। मधुबनी सीट पर महागठबंधन की वीआईपी के बद्री कुमार के सामने बीजेपी के अशोक यादव और पूर्व कांग्रेस नेता शकील अहमद हैं जो निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। हाजीपुर से लोकजनशक्ति पार्टी के पशुपति कुमार पारस का मुकाबला आरजेडी के शिव चंदर राम से है। सारण सीट पर आरजेडी के चंद्रिका राय को बीजेपी के नेता राजीव प्रताप रूडी से मुकाबला करना है।

ज़ाहिर है कि बिहार और यूपी में कांटे की टक्कर में इस बार दिग्गजों की किस्मत का फैसला होना है। कुछ और दिगग्जों की बात करें तो झारखंड में हजारीबाग सीट से बीजेपी के नेता और केन्द्रीय मंत्री जयंत सिन्हा का मुकाबलबा कांग्रेस नेता गोपाल साहू से है। खूंटी में बीजेपी के अर्जुन मुंडा के सामने कांग्रेस के कालीचरण मुंडा हैं। रांची से बीजेपी के संजय सेठ को कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय टक्कर दे रहे हैं।

बीकानेर से बीजेपी नेता और केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के सामने कांग्रेस नेता मदनगोपाल मेघवाल हैं तो जयपुर ग्रामीण से केन्द्रीय मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को कांग्रेस की कृष्णा पूनिया टक्कर दे रही हैं। ज़ाहिर है पांचवा चरण बहुत महत्वपूर्ण होने जा रहा है क्योंकि इस चरण में कांग्रेस के कैप्टन खुद मैदान में है और उनको स्मृति ईरानी से कड़ी टक्कर भी मिल रही है।

Support India Vistar

Latest Posts

BREAKING NEWS
दिल्ली में 100 करोड़ का हेरोइन बरामद देखें वीडियो | दिल्ली में पकड़ा गया खलिस्तानी आतंकी | Vetiver Grass क्या है? जम्मू में 2 लाख पौधों से मिट्टी का कटाव रोकने की CISF की मुहिम | आपके नाम पर फर्जी SIM तो नहीं? बायोमेट्रिक और e-KYC से ऐसे हो सकता है SIM Card Fraud | सपने में मृत व्यक्ति को देखना क्या संकेत देता है? बात करे, मुस्कुराए या कुछ दे तो जानें सपना फल | साइबर फ्रॉड कैसे रोकें: बैंक, पुलिस और DoT मिलकर कैसे बचा सकते हैं आपका पैसा | साइबर फ्रॉड के बाद बैंक खाता फ्रीज? GRM Portal से अकाउंट खुलवाने की प्रक्रिया जानें | APK File डाउनलोड करते ही खाली हो सकता है बैंक खाता? फोन में तुरंत जांचें ये 10 सेटिंग | मोबाइल रेडिएशन से कैंसर होता है ? जानिए सेहत पर इसके असर का सच | Aadhaar Update: आधार में क्या बदल सकते हैं घर बैठे, फोटो और मोबाइल नंबर बदलने का क्या है तरीका | सोशल मीडिया पर फर्जी विज्ञापन से ठगी का नया ट्रेंड; भूलकर भी न करें ये गलती, जानें शिकायत का तरीका | PM Kisan 24th Installment: अगली ₹2000 की किस्त कब आएगी? किस्त रुकी है तो ऐसे करें जांच |
14-09-2026